Congress begins Nyaya Yatra
रायपुर। छत्तीसगढ़ के गिरौदपुरी के पवित्र स्थल से आज, 27 सितंबर से कांग्रेस ने न्याय यात्रा की शुरुआत की है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस यात्रा का आगाज़ किया, जो गिरौदपुरी से 2 अक्टूबर को रायपुर तक चलेगी। इस दौरान बैज बीजेपी सरकार के खिलाफ हो रही हिंसा, हत्या और अन्य मुद्दों को उठाते हुए सरकार को घेरेंगे।
दरअसल, छत्तीसगढ़ में आज से कांग्रेस के द्वारा न्याय यात्रा की शुरूवात हो गई हैं। इस यात्रा की शुरूवात करते हुए सबसे पहले शिवरी नारायण पहुंचकर भगवान श्री राम और माता के शबरी के दर्शन कर अपनी यात्रा की सफलता के लिए आर्शिवाद मांगा। इस न्याय यात्रा में करीब 2 हजार से ज्यादा कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकजुट हुए थे।
PCC चीफ दीपक बैज ने कहा- इन मांगो को लेकर न्याय यात्रा
PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि इस न्याय यात्रा का उद्देश्य राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करना हैं। इस न्याय यात्रा के दौरान, हम सतनामी समाज द्वारा पूजे जाने वाले जैतखाम की तोड़फोड़ के आरोप में जेल में बंद निर्दोष लोगों की रिहाई, कवर्धा कांड में पुलिस हिरासत में बंद प्रशांत साहू की मौत के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने समेत अन्य मांगें उठाएंगे।

