Site icon AB News.Press

JP Nadda Will Visit Raipur : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर में 121 नेताओं से करेंगे चर्चा, गोपाल को व्यास को सदस्यता दिलाने घर पहुंचे, जानिए हर बड़ा अपडेट

JP Nadda Will Visit Raipur

रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा रायपुर पहुंच चुके हैं। जिसके बाद वे प्रदेश मुख्‍यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूरे मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायक, सांसदों के साथ सभी जनप्रतिनिधियों और प्रदेश संगठन के नेताओं की बैठक लेंगे।

इस दौरान सदस्‍यता अभियान की समीक्षा के साथ ही संगठन और सरकार से जुड़े अन्‍य विषयों पर चर्चा होगी। बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा देर रात दिल्ली के लिए रवाना होंगे। आपको बता दें कि बीजेपी का देशभर में अभी सदस्‍यता अभियान चल रहा है। जिसके तहत छत्‍तीसगढ़ को 50 लाख सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य दिया गया हैं।

JP Nadda Will Visit Raipur

जिसमे अब तक 19 लाख सदस्‍य बनाए जा चुके हैं। बीजेपी सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक और प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने बताया कि पूरे देश की तरह छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने सदस्यता अभियान में समर्पण निष्ठा के साथ कार्य करते हुए अच्छी सफलता हासिल की हैं।

इसके लिए सभी बड़े से लेकर छोटे नेता बूथों तक जा रहे हैं। ऐसी कड़ी में जेपी नड्डा जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने के साथ ही सदस्यता अभियान की समीक्षा भी करेंगे। उनके सामने अब तक की सदस्यता का पूरा लेखा-जोखा रखा जाएगा।

JP Nadda Will Visit Raipur

BJP नेता करेंगे युवाओ से मुलाकात व नेताओं के साथ वन टू वन चर्चा 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह रानी दुर्गावती चौक जाकर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद, वह गोपाल व्यास को बीजेपी की सदस्यता दिलाएंगे। नड्डा नालंदा परिसर में युवाओं से मुलाकात करेंगे और बीजेपी नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे। इस बैठक में वे सदस्यता अभियान की समीक्षा भी करेंगे और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ वन टू वन चर्चा करेंगे।

Exit mobile version