BJP’s Membership Drive
बीजेपी इन दिनों देश भर में सदस्याता अभियान चला रही है। जिसे लेकर बीजेपी में काफी उत्साह भी दिख रहा है। पार्टी द्वारा बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी के सदस्य बनाए जा रहे है। वहीं सदस्यता अभियान पर कई जगहों पर सियासत भी हो रही है इसी बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राशन की शासकीय दुकान पर KYC के नाम पर BJP सदस्यता दिलाई जा रही है। यह वीडियो राजधानी भोपाल का बताया जा रहा है।
राशनदुकान पर झूठी केवाईसी के नाम पर बनाया जा रहा मेंबर
मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल के छोला रोड स्थित राशन की शासकीय दुकान पर झूठी KYC के नाम पर भाजपा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। राशन लेने आने वालों की जानकारी के बिना उन्हें BJP का सदस्य बनाकर पार्टी की फर्जी संख्या बढ़ाई जा रही है।
कई जगह स्कूल और कॉलेज के छात्रों से झूठ बोलकर उन्हें पार्टी का सदस्य बनाए जाने की भी शिकायत सामने आई है। इससे BJP की फर्जी सदस्यता तो बढ़ेगी, लेकिन लोगों का Personal Data लीक होने का भी बड़ा खतरा है। इसके अलावा भी मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सदस्यता अभियान को लेकर विवाद उठे हैं।
BJP’s Membership Drive
पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों को धोखे से बनाया सदस्य
गुना में राघौगढ़ के पॉलिटेक्निक कॉलेज में एड्स कंट्रोल सोसायटी के कार्यक्रम के बहाने स्टूडेंट्स से बीजेपी के मेंबरशिप वाले नंबर पर मिस्ड कॉल कराकर उन्हें धोखे से सदस्य बनाया गया। ये आरोप खुद स्टूडेंट्स ने लगाए थे। मामला सामने आने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने भी सवाल उठाए।

स्क्रीन गार्ड-मोबाइल कवर देकर बनाए मेंबर
इसी कड़ी में गुना में 1 रुपए में मोबाइल का बैक कवर देकर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे भाजपा के कार्यकर्ता ने कुछ मोबाइल दुकानदारों से कॉन्ट्रैक्ट किया है। इन दुकानों पर 1 रुपए में मोबाइल का स्क्रीन गार्ड और बैक कवर लगाया जा रहा है। दुकान पर पहुंचने वाले को उसके मोबाइल से मिस्ड कॉल कर भाजपा की सदस्यता दिलाई जाती है। इसके बाद सदस्यता कार्ड देखकर 1 रुपए में मोबाइल का स्क्रीन और बैक कवर दिया जा रहा है।

BJP’s Membership Drive
WCD की सुपरवाइजर पर लाड़ली बहनों को सदस्यता दिलाने का आरोप
तो वहीं पांढुर्णा में महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) की एक सुपरवाइजर पर लाड़ली बहनों को बीजेपी का सदस्य बनाने के लिए सरकारी अमले के दुरुपयोग के आरोप लगे। महिला सुपरवाइजर का ऑडियो वायरल हुआ। इसमें कहा गया, ‘सभी लाड़ली बहनों को बोलें कि उनका मोबाइल भी साथ लेकर आएं। यह कार्यक्रम एक भव्य रूप में होना है। सभी ध्यान दें। यदि हम जनप्रतिनिधि की बात नहीं मानेंगे या उनके हिसाब से काम नहीं करेंगे तो आप सोच लो कि वे क्या-क्या नहीं कर सकते हैं।’

ड्राइवर का मोबाइल छीनकर बनाया गया सदस्य
छतरपुर के बमीठा में 16 सितंबर को उत्तर प्रदेश के रहने वाले ड्राइवर मानवेंद्र सिंह यादव (27) से मोबाइल छीनकर जबरन भाजपा का सदस्य बनाया गया। घटना नेशनल हाईवे – 39 पर देवगांव के पास की है। जिसके बाद ड्राइवर ने एफआईआर कराते हुए बताया कि,’मैं साइट इंजीनियर की गाड़ी चलाता हूं। इंजीनियर टोल प्लाजा के अंदर चले गए। मैं पास की दुकान में नमकीन लेने गया। वहां चार लोग आए और कहने लगे- तुम्हें बीजेपी से जोड़ना है, मोबाइल दो। मैंने विरोध किया तो पिटाई कर दी।’

नगर निगम कर्मी को बनाया जा रहा सदस्य
मध्य प्रदेश के रघुवीर तिवारी और फौजिया खान भोपाल नगर निगम (वार्ड 33) में सरकारी कर्मचारी हैं। जिनको भाजपा का सदस्य बनाया गया है। जिस पर कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

