BILASPUR SIMS : बिलासपुर सिम्स में मासूम बच्ची को छोड़कर भागी कलयुगी मां, चाइल्ड लाइन को सौंपा गया

BILASPUR SIMS : बिलासपुर सिम्स में मासूम बच्ची को छोड़कर भागी कलयुगी मां, चाइल्ड लाइन को सौंपा गया

BILASPUR SIMS

बिलासपुर। कहते है की पूत कपूत हो सकता है लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती। पर आज हम जितनी ही आधुनिकता की ओर बढ़ रहे है हमारे अंदर से इंसानियत खतम होते है रही है। ऐसा की एक मामला न्यायधानी बिलासपुर का है जहां एक कलयुगी निर्मोही माँ अपनी 3 साल की मासूम बच्ची को छोड़कर भाग गयी है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) हॉस्पिटल में एक मां ने अपनी तीन साल की मासूम बच्ची को छोड़ कर चली गई। इसकी जानकारी सिम्स प्रबंधन को हुई तो सोशल वर्करों ने बच्ची को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की लेकिन बच्ची कुछ भी नहीं बता सकी, मासूम बच्ची सिर्फ अपनी मां को ही पूछती रही। जिसके बाद बच्ची को चाइल्ड लाइन के सौप दिया गया है।

BILASPUR SIMS

सिम्स हॉस्पिटल में यह घटना बीते शनिवार की है। सुबह करीब नौ बजे कुर्सी में एक तीन साल की बच्ची बैठी हुई थी। उसके पास पानी का एक बोतल और बिस्किट का पैकेट था। कुछ देर बाद लोगों की नजर उस पर पड़ी। तब कुछ लोगों ने उसके पास जाकर पूछने की कोशिश की, लेकिन बच्ची कुछ भी नहीं बोल रही थी। बीच-बीच में लड़खड़ाती जुबान में मां को आवाज दे रही थी। ऐसे में लोग कुछ समझ नहीं पाए और ओपीडी में उसकी मां को खोजने लगे, लेकिन उसकी मां का कुछ भी पता नहीं चला।

काफी देर होने के बाद भी मासूम बच्ची उस कुर्सी से टस से मस तक नहीं हुई। ऐसे में इसकी जानकारी सिम्स प्रबंधन को दी गई। इस पर आशुतोष और अन्य चिकित्सकीय स्टाफ बच्ची के पास पहुंचा और उससे जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन बच्ची कुछ नहीं बोल रही थी और बीच-बीच में रोने लगती थी।

काफी मशक्कत के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया, तब आशंका जताई गई कि मां ही बच्ची को छोड़कर चली गई। दिन भर मासूम बच्ची की मां के आने का इन्तजार करने के बाद आनन-फानन में चाइल्ड लाइन टीम को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद टीम पहुंची और बच्ची को अपने साथ ले गई। यहां उसके रहने, खाने की व्यवस्था कर मां की तलाश की जा रही है।

Breaking News News and Politics राज्य खबर