Site icon AB News.Press

Bihar News : नालंदा में जितिया पर्व में नदी में डूबने से मां-बेटी और 3 बहनों सहित 6 की डूबने से मौत, हादसे के बाद क्षेत्र में पसरा मातम

Bihar News

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले में जितिया पर्व के दिन बड़ा हादसे होने से इलाके में मातम पसर गया है। सभी की मौत अलग-अलग स्थान में डूबने से हुई है। कुल मिलाकर 6 मौतों की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक जितिया पर्व के दिन नदी में स्नान के दौरान डूबने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वही हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना सरमेरा और दीपनगर थाना क्षेत्र की है।

सरमेरा थाना क्षेत्र के धनावाडीह गांव के जीवित पुत्रिका व्रत का अनुष्ठन के लिए गांव के धनायन नदी में महिलाएं स्नान करने गई थी। जहां नदी में स्नान करने गई मां और बेटी की डूब गई। दोनों को डूबते देख आसपास के लोगों ने मां और बेटी को बचाने की कोशिश की गई। लेकिन जब तक लोगों दोनों को नदी से बाहर निकाला गया तब तक दोनों मां और बेटी की दर्दनाक मौत हो चुकी थी।

वही दूसरा मामला मोतिहारी जिले का है। यहां जितिया पर्व को लेकर सोती नदी में 3 बहनें नहाने गई थीं। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से तीनों की मौत हो गई। घटना लखौरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की है। एक साथ तीन बहनों की मौत से उनके परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

read more – Gujarat Sabarkantha Road Accident : गुजरात के साबरकांठा में कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, हादसे में 7 की मौत, 1 घायल

Exit mobile version