Site icon AB News.Press

RAIPUR CRIME NEWS: रायपुर मरीन ड्राइव हत्या मामले में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी, नशे के लिए मांगे थे 50 रूपए, मृतक कलेक्ट्रेट का ड्राइवर

RAIPUR CRIME NEWS

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में हुए युवक की हत्या के तीनों आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा हैं। रायपुर पुलिस की सुझबुझ से आरोपियों को 19 घंटे में पकड़ लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, ये तीनों आरोपी मृतक ईश्वर से आरोपियों नशे के लिए 50 रूपए की मांग की थी। पैसे नही देने पर विवाद हो गया और आरोपी ने ईश्वर से चाकू से घोंप कर मार दिया। इस मर्डर की बात पूरे शहर में फैल गई। वही आरोपी शहर से भागने के फिराक मे थे। पुलिस के द्वारा रायपुर शहर के CCTV  कैमरे की जांच की गई तो तीनों आरोपी कैमरे में दिखाई दिए।

BILASPUR BREKING: छत्तीसगढ़ में पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची

RAIPUR CRIME NEWS

आरोपियों को किया गयी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के रफू-चक्कर होने से पहले उनको पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान गांधीनगर निवासी रोहित बघेल, सूरज उर्फ खिड़की, हरीश बघेल ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड में पेश कर जेल भेज दिया है।

क्या था मामला 

छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में 3 बदमाशों ने एक युवक की 23 सिंतबर को तड़के सुबह 3 बजे चाकू मारकर हत्या कर दी थी। चाकू मारने के बाद 3 आरोपी मौके से फरार हो गए। युवक कुछ देर तक मदद के लिए चिल्लाता रहा हैं लेकिन किसी ने उसकी कोई मदद नही की। 

 

 

Exit mobile version