Site icon AB News.Press

JP Nadda’s visit to Chhattisgarh: जेपी नड्डा  का 26 सिंतबर को  छत्तीसगढ़ दौरा, प्रदेश के मंत्रियों और सांसदो से करेगें वन टू वन चर्चा

JP Nadda’s visit to Chhattisgarh

रायपुर।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वे 26 सितंबर को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों से मुलाकात करेंगे, साथ ही संगठन के प्रमुख नेताओं के साथ एक बैठक भी करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर एक रिव्यू मीटिंग भी करेंगे। वहीं BJP के सदस्यता अभियान में अपना टारगेट पूरा कर चुके सांसद विधायक और अलग-अलग इलाकों के जन प्रतिनिधियों से वन टू वन चर्चा करेंगे।

Exit mobile version