Site icon AB News.Press

Chhattisgarh Nyay Yatra : छत्तीसगढ़ में होने वाले न्याय यात्रा का आज रूट निरीक्षण करेंगे पीसीसी चीफ दीपक बैज, कंट्रोल रूम का हुआ गठन

Chhattisgarh Nyay Yatra

रायपुर। प्रदेश की कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की न्याय यात्रा की तर्ज पर ‘छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा’ निकालने जा रही है। जिसके लिए कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने 27 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होने वाली “छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा” के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया है।

इसके साथ ही इस यात्रा के मार्ग का विस्तृत विवरण भी साझा किया गया है, जिससे सभी को यात्रा की योजना और उसके उद्देश्यों की स्पष्ट जानकारी मिल सके। इसी कड़ी में पीसीसी चीफ दीपक बैज आज छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के रूट का निरीक्षण करेंगे। जिसके लिए बैज सुबह 9 बजे रायपुर से गिरौधपुरी धाम के लिए रवाना होंगे।

read more – CM Vishnu Deo Sai Jashpur Visit : सीएम विष्णुदेव साय का दो दिवसीय जशपुर दौरा, “मोर बूथ मोर अभियान” में होंगे शामिल

Chhattisgarh Nyay Yatra

इस दौरान उनकी पदयात्रा सारागांव, माठ, भैंसा समेत निर्धारित रूट से गुजरते हुए दोपहर 12 बजे गिरौधपुरी धाम पहुंचेगी। गिरौधपुरी धाम में दर्शन के बाद, बैज रूट का निरीक्षण करेंगे और शाम 5 बजे राजधानी रायपुर लौटेंगे।

बता दें कि कांग्रेस के छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के सफल संचालन के लिए प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम का भी गठन किया गया है। जिसका संचालन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से किया जाएगा।

कंट्रोल रूम का गठन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर किया गया है, जिसमें प्रभारी के रूप में 14 लोगों को नियुक्त की गई है। कंट्रोल रूम 27 सितंबर को गिरौधपुरी से प्रारंभ होने वाली न्याय यात्रा पर नजर रखेगा। इस यात्रा का समापन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में किया जाएगा।

read more – STUDENT DIED BY SUICIDE IN SCHOOL TOILET : धमतरी के 9वीं कक्षा के छात्र ने स्कूल टॉयलेट में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Exit mobile version