Site icon AB News.Press

Bijnor Crime : यूपी के बिजनौर में कब्रिस्तान में दफनाए गए शव का सिर काट ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस, तंत्र साधना की जताई गई आशंका

Bijnor Crime

“उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां तंत्र मंत्र साधना के लिए असामाजिक तत्वों ने कब्र से शव का सिर काट लिया। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।”

बिजनौर। यूपी के बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के खारी इलाके में सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कब्रिस्तान में दफनाए गए एक मुस्लिम धर्मगुरु के शव का सिर काटकर ले जाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया। दो महीने पहले उनका इंतकाल हुआ था, और आज उनके शव के साथ हुई इस घटना ने इलाके में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। मौके पर तंत्र-मंत्र क्रिया का सामान भी मिला है।

read more – Raipur crime news: हॉस्टल में नाबालिग बच्चे से गंदा काम,मां बोली- ‘दुष्कर्म हुआ, बच्चा सदमे में है’

Bijnor Crime

पुलिस तुरन्त घटनास्थल पर पहुंची तो पता चला कि लगभग 85 वर्षीय कारी सैफुर्रहमान का शव 25 जुलाई को दफनाया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक जब कुछ लोग वहां फातिहा पढ़ने आए तो उन्हें कब्र खुदी मिली और शव से सिर गायब दिखा। वहीं कब्र के पास से तंत्र क्रिया का कुछ सामान मिला है।

पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले जांच शुरू कर दी है, और तांत्रिक क्रिया या किसी साजिश के पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस घटना को लेकर लोग हैरान हैं। इसे लेकर माहौल तनावपूर्ण भी बना हुआ है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

Bijnor Crime

कारी सैफुर रहमान खारी स्थित एक मदरसे में वर्षों से पढ़ाते थे और न केवल बिजनौर बल्कि देश भर में उनके लाखों मुरीद थे। उनके बारे में बताया जाता है कि वह बेहद शरीफ और नेक इंसान थे। उनकी मृत्यु के बाद उनके शव के साथ इस प्रकार की घटना ने लोगों के दिलों में गहरी नाराजगी पैदा की है।

read more – Lebanon Israel War : इज़रायल ने लेबनान के हिजबुल्लाह पर किया हवाई हमला, 492 की मौत, 2 हजार लोग हुए घायल

Exit mobile version