Lapta Ladies nominated for Oscar 2025
किरण राव के द्वारा निर्देशित कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘लापता लेडिज’ को आखिरकार 97 वें ऑस्कर ऑवार्ड में एंट्री हो चुकी हैं। इस फिल्म को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी के लिए चुना गया हैं। वही इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से खुब प्यार मिला हैं। लापता लेडिज फिल्म कई ऑवार्ड अपने नाम कर चुकी हैं। साथ ही इस बार ऑस्कर 2025 में ऑफिशियल एंट्री भी हो मिल गई हैं।

किरण राव का सपना हुआ पूरा
दरअसल, इस फिल्म का निर्देशन किरण राव ने किया हैंं और वही आमिर खान इसके को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म इस साल की शुरूवात में रिलीज हुई थी और दर्शकों ने काफी पंसद भी किया था। वही फिल्म के स्टार कास्ट में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हाल ही में किरण राव ने कहा था कि उनका सपना है कि “लापता लेडीज” ऑस्कर में जाए। इसके बाद, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों ने चेन्नई में बैठक की और ऐलान किया कि “लापता लेडीज” 97वें अकादमी पुरस्कारों में भारत की आधिकारिक एंट्री होगी।

Lapta Ladies nominated for Oscar 2025
‘लापता लेडीज‘ ने 29 फिल्मों को पछाड़ा
दरअसल भारत की ओर से ऑस्कर के लिए नोमिनेट करने के लिए एनिमल, हनुमैन, कल्कि 2898 एडी, महाराजा, जोरम, श्रीकांत, मैदान, सैम बहादुर, आदुजिविथम, आर्टिकल 370 सहित 29 फिल्मों के आवेदन मिले थे, जिनमें से 13 सदस्यों की ज्यूरी के द्वारा ‘लापता लेडीज’ को भारत की ओर से इस साल ऑस्कर नामांकन के लिए चुना गया हैं।

टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्टैंडिंग ओवेशन मिला
इस फिल्म को रिलीज करने पहले 2023 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में दिखाया गया था। इस फिल्म को देखने के बाद वहां बैठे सभी दर्शकों ने इसे स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया था। बता दें कि 95 अकादमी पुरस्कार भारत के लिए बहुत ही खास रहा हैं, क्योंकि इसमें एसएस राजमौली की फिल्म RRR ने नाटू नाटू गाने के लिए बेस्ट ओरिजनल सॉंग का पुरुस्कार जीता था।

Lapta Ladies nominated for Oscar 2025
क्या हैं लापता लेडिज की कहानी
बता दें कि, “लापता लेडीज” की कहानी दो दुल्हनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी ट्रेन यात्रा के दौरान अदला-बदली हो जाती हैं। उनकी यात्रा में उतार-चढ़ाव तब शुरू होते हैं जब उनके पति असली दुल्हन की तलाश में निकल पड़ते हैं।

