Betul Suicide Case
बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आमला में एक महिला के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। महिला ने मरने से पहले अपने पैरो पर एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें अपनी आत्महत्या की वजह पति, जेठ, ननद और सास को बताया है। इसके साथ ही मृतका ने सुसाइड नोट में सॉरी पापा मैं हार गई, आई लव यू लिखा था। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक 19 साल की नवविवाहिता ने अपने पैर पर सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली। परिजन उसे फांसी से उतारकर अस्पताल लाए थे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतिका का शव घर के मयाल पर फंदे से लटका पाया गया था। वहीं युवती के परिजनों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
Betul Suicide Case
यह पूरा मामला बोरदेही थाना इलाके के बासन्या का है। यहां एक नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने अपने पैर के ऊपरी हिस्से पर उसकी आत्महत्या के लिए पति,जेठ,ननद और सास को जिम्मेदार ठहराते हुए सुसाइट नोट भी लिखा है। फिलहाल पुलिस ने पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

5 महीने पहले हुई थी शादी
शिवानी की शादी पांच महीने पहले ही बोरदेही के रहने वाले मगरिया पाठे के साथ हुई थी। शिवानी के परिजन का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुरालवाले उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित व मारपीट करते थे। वहीं शिवानी के पिता ने ये भी बताया कि बेटी ने खुद उन्हें फोन कर बताया था कि उसके साथ बहुत मारपीट की जा रही है।

