Laughter Chefs Unlimited Entertainment : लाफ्टर शेफ के सेट में हुआ हादसा, रीम शेख के बाद अब पॉपुलर सिंगर राहुल वैध आग में झुलसे

Laughter Chefs Unlimited Entertainment : लाफ्टर शेफ के सेट में हुआ हादसा, रीम शेख के बाद अब पॉपुलर सिंगर राहुल वैध आग में झुलसे

Laughter Chefs Unlimited Entertainment

मुंबई। कलर्स टीवी का रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ इन दिनों फैंस को काफी एंटरटेन कर रहा है। शो पर कॉमेडी और ड्रामा का भरपूर डोज फैंस को मिलता है जिससे दर्शकों को बहुत मजा आता है। सितारे शो में कुकिंग में अपना हुनर दिखा रहे हैं। जिन्हें खाना बनाना नहीं आता है, वो भी इसकी प्रैक्टिस कर रहे हैं। लेकिन अब शो में एक के बाद एक हादसे देखने को मिल रहे हैं।

READ MORE – Kejriwal Janta Ki Adalat: जंतर मंतर में सजी  केजरीवाल की ‘जनता की अदालत’, दिल्ली  विधानसभा चुनाव के पहले AAP का आगाज

हाल ही में खाना बनाते समय फेमस एक्ट्रेस रीम शेख के साथ एक बड़ा हादसा हो गया था जिसमें तेल के छीटे उनके चेहरे पर पड़े थे जिससे उनका चेहरा जल गया था। वहीं अब मेकर्स ने एक और प्रोमो शेयर किया है जिसमें पॉपुलर सिंगर राहुल वैध के साथ खाना बनाते हुए हादसा हुआ है। आग की लपटें उठीं और उनका चेहरा जलते-जलते बचा। राहुल की भी चीख निकल जाती है और सेट पर मौजूद सभी लोग घबरा जाते हैं।

Laughter Chefs Unlimited Entertainment

लाफ्टर शेफ की बात करें तो शो में टीवी के जाने-माने कलाकार शामिल हैं। जिसमें जन्नत जुबैर, अली गोनी, कृष्णा अभिषेक, करण कुंद्रा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी, राहुल वैद्य, निया शर्मा, रीम शेख, कश्मीरा शाह और सुदेश लहरी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया द्वारा होस्ट किए जाने वाले लाफ्टर शेफ में सितारे कभी एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आते हैं, तो कभी टांग खिंचाई करते हुए।

‘लाफ्टर’ शेफ्स’ बना नंबर 1 शो
करीब 3 महीने पहले कलर्स ने अपने कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ से पर्दा उठाया था, जो अब एक ऐसा शो बन चुका है, जिसने ये साबित कर दिया है कि हंसी-ठहाके और नॉन स्टॉप एंटरटेनमेंट से किसी भी शो को नंबर 1 बनाया जा सकता है। टेलीविजन पर इस शो को नंबर वन नॉन-फिक्शन शो का खिताब मिल गया है। यही वजह है कि शो पहले इसी महीने की 10 तारीफ को खत्म होने वाला था जिसे अब दिसंबर तक एक्सटेंड कर दिया है।

READ MORE – Kunwara Panchami 2024 : क्या होता है कुंवारा पंचमी श्राद्ध, जानें पितृ पक्ष में क्‍या है इस दिन का महत्‍व? जानें नियम

Breaking News Knowledge News and Politics