Kejriwal Janta Ki Adalat: जंतर मंतर में सजी  केजरीवाल की ‘जनता की अदालत’, दिल्ली  विधानसभा चुनाव के पहले AAP का आगाज

Kejriwal Janta Ki Adalat: जंतर मंतर में सजी  केजरीवाल की ‘जनता की अदालत’, दिल्ली  विधानसभा चुनाव के पहले AAP का आगाज

Kejriwal Janta Ki Adalat

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर मंतर में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आज (22 सिंतबर) ‘जनता की अदालत’ लगा रहें। इस कार्यक्रम में केजरीवील कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इस अदालत में भाग लेने के लिए आप पार्टी के सदस्य, नेता और मंत्री बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

जंतर मंतर में लगाया जनता की अदालत  

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के जंतर मंतर में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में एक पोस्टर भी लगाया गया है, जिस पर लिखा है, “जनता की अदालत केजरीवाल।” मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केजरीवाल इस संबोधन में कुछ महत्वपूर्ण घोषणा कर सकते हैं। इस अदालत में वे आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत करेंगे। साथ ही, उन्होंने पूरे दिल्ली वासियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया हैं।

दिल्ली के जंतर मंतर में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने एक जनसभा का आयोजन किया है।

Kunwara Panchami 2024 : क्या होता है कुंवारा पंचमी श्राद्ध, जानें पितृ पक्ष में क्‍या है इस दिन का महत्‍व? जानें नियम

Kejriwal Janta Ki Adalat

BJP ने सीएम हाऊस के बाहर तस्वीर किया चस्पा

वहीं BJP पार्टी ने केजरीवाल के ‘जनता की अदालत ‘के विरोध में प्रदर्शनी लगाई हैं। इस प्रदर्शनी में BJP  ने केजरीवाल  सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। इस प्रदर्शनी में उस घर की तस्वीर लगाई हैं जहां केजरीवाल रह रहे थे। उसमें लिखा हैं कि- ‘अरविंद केजरीवाल को सरकारी घर नहीं चाहिए था, लेकिन आलीशान बंगला चाहिए था’। वहीं केजरीवाम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए तस्वीरें भी चस्पा किए हैं।

संदीप दीक्षित ने केजरीवाल पर कसा तंज

अरविंद केजरीवाल की ‘जनता की अदालत’ पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने तंज कसते हुए कहा कि ‘यह एक प्रायोजित यह एक टीवी कार्यक्रम हैं। अगले 5-6 महीने के अंदर अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल के स्थाई निवासी बन जाएंगे।‘

संदीप दीक्षित ने केजरीवाल पर कसा तंज

RSS चीफ मोहन भागवत से पांच सवाल पूछे

जनता की अदालत में  दिल्ली के पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने RSS चीफ मोहन भागवत से पांच सवाल पूछे।

जिस तरह मोदी जी ED CBI का डर दिखाकर सरकारें गिरा रहे हैं क्या RSS उससे सहमत है?
2- मोदी जी ने सबसे भ्रष्ट नेताओं को BJP में शामिल कराया. क्या RSS मोदी जी से सहमत है?
3- JP नड्डा के बयान से RSS दुखी हुआ या नहीं?
4-  75 साल वाला रूल मोदी जी पर लागू होगा या नहीं?
5- बीजेपी RSS की कोख से पैदा हुई है. कहा जाता है कि ये देखना RSS की जिम्मेदारी है कि BJP पथभ्रष्ट न हो. क्या आप आज की बीजेपी के कदमों से सहमत हैंय़ क्या आपने कभी मोदी जी से ये सब न करने के लिए कहा ?

Breaking News National News and Politics राज्य खबर