CM swearing in ceremony in Delhi: अतिशी आज लेंगी  CM  पद की शपथ, 5 कैबिनेट मंत्री भी होंगे साथ

CM swearing in ceremony in Delhi: अतिशी आज लेंगी  CM  पद की शपथ, 5 कैबिनेट मंत्री भी होंगे साथ

CM swearing in ceremony in Delhi

 नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता अतिशी आज दिल्ली में शाम को सीएम पद के लिए शपथ लेने जा रही हैं। अतिशी के साथ 5 कैबिनेट मंत्री, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, इमरान हुसैन, सौरभ भारद्वाज,  मुकेश अहलावत पद की शपथ लेंगे। बता दें कि, इस शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन राजनिवास में किया गया हैं।

अतिशी लेंगी राजनिवास में सीएम पद की शपथ

दरअसल, दिल्ली में मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दिया, जिसके बाद सीएम की कुर्सी खाली हो गई। इसके बाद आतिशी को आम आदमी पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया। आतिशी को विधायक दल का नेता चुनने के बाद उपराज्यपाल से सीएम पद की शपथ लेने की तारीख मांगी गई है। वह 5 कैबिनेट मंत्रियों के साथ 21 सितंबर को शाम 4:30 बजे शपथ ग्रहण करेंगी।

अतिशी 5 कैबिनेट मंत्रियों के साथ 21 सितंबर को शाम 4:30 बजे शपथ ग्रहण करेंगी।

Oath of new CM in Delhi: अतिशी लेंगी सीएम पद की शपथ,राष्ट्रपति मुर्मु से मिली मंजूरी

CM swearing in ceremony in Delhi

2 दिवसीय विधानसभा सत्र की बैठक

दिल्ली की सरकार ने  26 एवं 27 सिंतबर को 2 दिवसीय विधानसभा सत्र बुलाने का निर्णय लिया हैं, जिसमें अतिशी को अपना बहुमत प्राप्त करना होगा ताकि उसकी सरकार में स्थिरता बनी रहें।

तीसरी बार दिल्ली की सीएम बनीं महिला

बता दें कि दिल्ली में तीसरी बार हैं, जब कोई महिला सीएम की कुर्सी में बैंठ रही हैं, इससे पहले BJP नेता सुषमा स्वराज ने दिल्ली के सीएम पद की कमान संभाल थी। हालांकि उनका कार्यकाल ज्यादा समय का नही रहा। उसके बाद कांग्रेस नेता शीला दीक्षित 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही।

 

Breaking News National News and Politics राज्य खबर