Major accident in Nagpur Ganpati Visarjan
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा होने की खबर सामने आ रही है । मिली जनकारी के मुताबिक यहां उमरेड इलाके में गुरुवार की रात गणपति विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान जमकर आतिशबाजी भी की जा रही थी।
तभी आतिशबाजी की वजह से अचानक चिंगारी कई लोगों के ऊपर चली गई। वहीं आतिशबाजी में आठ से दस महिलाओं के झुलसने की जानकारी सामने आ रही है। भारी भीड़ की वजह से घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल झुलसी महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Major accident in Nagpur Ganpati Visarjan
अकसर पटाखे फोड़ते समय लापरवाही से एक घटना सामने आई है। घटना का एक चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि जहां ढोल-नगाड़े भी बज रहे हैं। वहीं इसी बीच अचानक से आतिशबाजी होती है और हर तरफ धुआं उठने लगता है।
जुलूस में शामिल महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग अलग-अलग दिशाओं में भागने लगते हैं। हालांकि घटना में आठ से दस महिलाओं के झुलसने की सूचना मिली है। आनन-फानन में घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायल महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
read more – Gmail account closed: Google का बड़ा ऐलान, आज से बंद हो जाएंगे करोड़ो अकाउंट्स

