Site icon AB News.Press

President’s visit to Ujjain: राष्ट्रपति मुर्मू उज्जैन का दौरा करने वाली 10वें राष्ट्रपति, सिक्सलेन रोड का शिलान्यास

President’s visit to Ujjain

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज, गुरुवार, को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। यह उनके दौरे का दूसरा दिन है। राष्ट्रपति मुर्मू सफाई मित्र सम्मेलन में भाग लेंगी, जिसके बाद वे बाबा महाकाल के दर्शन करने भी जाएंगी। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे।

 UP high tension line: हाईटेंशन लाइन टूटकर घरों में गिरी, एक ही परिवार के 20 लोग हादसे का शिकार

 

राष्ट्रपति मुर्मू का मध्यप्रदेश में दौरे का दूसरा दिन

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्यप्रदेश में दौरे का दूसरा दिन है। उन्होंने आज सुबह 11:40 बजे बाबा महाकाल के दर्शन किए। राष्ट्रपति मुर्मू उज्जैन का दौरा करने वाली 10वें राष्ट्रपति हैं। इस अवसर पर उन्होंने इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन सड़क निर्माण का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा, “मैं उज्जैन की इस धरती को प्रणाम करती हूं, जहां संस्कृति और सभ्यता की परंपरा सदियों से बनी हुई हैं। इस दौरान राष्ट्रपति ने स्वच्छता के क्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना भी की।

राष्ट्रपति ने स्वच्छता मित्रों को किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इंदौर ने 7वीं बार सबसे स्वच्छ शहर का खिताब जीता है, जिसमें स्वच्छता मित्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यह हमारे लिए बड़े गर्व की बात है। इस कार्यक्रम के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू ने 5 सफाई मित्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य नेता भी उपस्थित थे।

 

 

 

Exit mobile version