Rajouri army vehicle accident : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना का वाहन के दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में जवान की मौत, तीन घायल

Rajouri army vehicle accident : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना का वाहन के दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में जवान की मौत, तीन घायल

Rajouri army vehicle accident

राजोरी-पुंछ। मंगलवार की शाम जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चार जवान घायल हो गए है। यह हादसा मंझाकोट इलाके में हुआ, जब सेना का एक बख्तरबंद वाहन पहाड़ी रास्ते से गुजरते समय नियंत्रण खो बैठा और खाई में गिर गया। हादसे में एक जवान की मौत, जबकि 3 जवान घायल हो गए। जिसमे दो की हालत गंभीर है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

READ MORE – CHHATTISGARH CONGRESS : प्रदेश के नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी सचिवों को सौंपा गया प्रभार, देखिये किसे मिली कहा की जिम्मेदारी, सूची हुआ जारी

मिली जानकारी के मुताबिक सेना का वाहन पुंछ जिले के बीजी इलाके से मंजाकोट की तरफ जा रहा था तो एक ब्लाइंड मोड़ में चालक संतुलन खो बैठा और वाहन नदी किनारे 400 फीट गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सवार चार जवान घायल हो गए। बुलेट प्रूफ वाहन में दो पैरा यूनिट के जवान शामिल थे।

Rajouri army vehicle accident

यह हादसा इतना भयानक था कि सैन्य वाहन के परखचे उड़ गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मंजाकोट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंजाकोट से राजोरी आते हुए रास्ते में एक जवान ने दम तोड़ दिया और घायल अन्य 3 में से दो की हालत गंभीर बताई गई है। मरने वाले जवान की पहचान पैराकमांडो विमल सिंह के रूप में हुई है। उधर मृतक जवान का शव सेना ने कब्जे में ले लिया है।

READ MORE – J&K Phase 1 Election 2024 Live : 10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में पहले चरण में 24 सीटों पर मतदान शुरू, महबूबा मुफ्ती ककी बेटी इल्तिजा समेत 219 दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Breaking News National News and Politics