Chhattisgarh Corporation Board Commission : छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल-आयोग की पहली सूची में शामिल होंगे एक दर्जन नाम, दूसरी सूची निकाय चुनाव के बाद

Chhattisgarh Corporation Board Commission : छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल-आयोग की पहली सूची में शामिल होंगे एक दर्जन नाम, दूसरी सूची निकाय चुनाव के बाद

Chhattisgarh Corporation Board Commission

रायपुर। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब निगम, मंडलों और आयोगों में नियुक्तियों को लेकर इंतजार अब खत्म होने वाला है। नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले पहली सूची जारी करने की तैयारी है। पहली सूची में 16 नामों पर सहमति बनी है। ये सूची जल्द जारी हो सकती है।

वहीं दूसरी सूची नगरीय निकाय चुनाव के बाद आने की संभावना जताई जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दिल्ली के दौरों में राष्ट्रीय नेताओं के साथ पहली सूची पर सहमति बन चुकी है। सभी को पहली सूची आने का इंतजार है। इधर मप्र में भी निगम, मंडलों और आयोग में नियुक्तियों को लेकर तैयारी चल रही है। मप्र के भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा एक सूची लेकर दिल्ली गए हैं। संभावना है कि मप्र और छत्तीसगढ़ की सूची आगे-पीछे या फिर एक साथ जारी किया जा सकता है।

इन निगम-मंडलों में होगी पहले नियुक्ति
  • खनिज
  • आबकारी
  • श्रम स​न्निर्माण
  • खाद्य
  • बीज विकास
  • हाउसिंग बोर्ड
  • नान
  • लघु वन उपज बोर्ड
  • पाठ्य पुस्तक निगम
  • छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल

READ MORE – Rajouri army vehicle accident : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना का वाहन के दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में जवान की मौत, तीन घायल

Breaking News News and Politics राज्य खबर