Firozabad Blast : फिरोजाबाद में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से 6 मकान ढहे, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, 4 की मौत, रेस्क्यू जारी

Firozabad Blast : फिरोजाबाद में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से 6 मकान ढहे, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, 4 की मौत, रेस्क्यू जारी

Firozabad Blast

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के नौशेरा में देर रात एक घर में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक नौशेरा इलाके में स्थित एक घर में चल रही पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आस-पास के कई मकान गिर गए। हादसे के बाद कई लोग मकान के मलबे में दब गए।

read more – PM Modi Birthday : PM मोदी के 74वें जन्मदिन पर BJP आज से शुरू करेगी ‘सेवा पखवाड़ा’, CM योगी समेत इन नेताओं ने दी बधाई

अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। इस धमाके की चपेट में आसपास के घर में आ गए। इस धमाके में चार लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद घटना स्थल पर तेजी से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

Firozabad Blast

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक ये विस्फोट इतना भयानक था कि पूरा मकान ढह गया। वहीं इसकी चपेट में आकर आसपास के मकानों को भी काफी नुकसान हुआ है। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। जिसके बाद तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

आगरा रेंज के IG दीपक कुमार ने बताया कि इस गांव में स्थित एक घर में पटाखे का स्टोरेज किया जा रहा था, जहां विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के प्रभाव से अगल-बगल के घर भी गिर गए हैं। अभी तक 10 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिसमें से 4 लोगों की मौत हो गई है। वही 6 घायल लोगों का इलाज चल रहा है। रिहायशी इलाकों इस तरह के गोदाम का लाइसेंस नहीं दिया जाता है। इसके नाम पर स्टोरेज का लाइसेंस गांव से काफी दूर एक जगह पर दिया गया था। इस तय जगह पर कोई लाइसेंस नहीं दिया गया था। निश्चित तौर पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Firozabad Blast

हादसे में कई लोगों की मौत
विस्फोट से आसपास के तीन मकान जमींदोज हो गए। वहीं अन्य मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक मकान के अंदर लकड़ी के बेड बनाने वाले एक परिवार की मीरा देवी (52) निवासी नौशहरा, संजना, दीपक और राकेश घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जहां मीरा देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, पंकज (24) निवासी नौशहरा समेत एक अन्य की भी मौत हो गई। जबकि बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। तीन जेसीबी मशीन मौके पर है। अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस टीम राहत बचाव कार्य में जुट गई है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर राहत बचाव कार्य में जुटी है।

Breaking News National News and Politics