Aditi-Sidharth Wedding
मुंबई। हीरामंडी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साउथ एक्टर सिद्धार्थ संग शादी कर ली है। उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद फैंस को ये गुड न्यूज मिली। कपल ने वानापर्थी के 400 साल पुराने श्रीरंगपुर मंदिर में अपने परिवार और करीबियों के बीच शादी की रस्में पूरी की।

अदिति और सिद्धार्थ ने दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों में विवाह किया है। इससे पहले इसी साल दोनों ने सगाई भी गुपचुप तरीके से की थी। हाल ही में कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैन्स को जानकारी दी है। दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद सुंदर लग रहे हैं।

Aditi-Sidharth Wedding
फैन्स ही नहीं सेलेब्स भी लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं। वही अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ का वेडिंग लुक भी काफी सिंपल है। इस खास मौके पर फैमिली वाले मौजूद रहे, जहां कपल को नई शुरुआत पर सबने आशीर्वाद दिया। अदिति और सिद्धार्थ की पहली मुलाकात फिल्म ‘महा समुद्रम’ के सेट पर साल 2021 में हुई थी।

इसी साल दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। फिर 28 मार्च 2024 को दोनों ने सगाई कर ली थी। अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की यह दूसरी शादी है। सत्यदीप मिश्रा के साथ उनकी पहली शादी हुई थी, जो 4 साल में ही टूट गई। वहीं सिद्धार्थ का पहला रिश्ता भी लंबा नहीं टिक पाया। फाइनली पहले तलाक के बाद दोनों एक बार फिर नई शुरुआत कर चुके हैं।

