Cartridge found in Chhattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के छोकरा नाला के पास बदूंक की गोलियों बड़ा जखीरा बरामद हुआ हैं। देर रात मछली पकड़ने बच्चों को यह पैकेट मिला, जिसमें अलग- अलग बंदूको के 84 गोलियां थी। पूरा मामला तेलीबांधा एरिया का हैं।
मछली पकड़ते वक्त मिला बड़ जखीरा
जानकारी के मुताबिक, रायपुर शहर के ASP लखन पटेल ने जानकारी दी कि तेलीबांधा के पास छोकरा नाले में कुछ बच्चे कल शाम मछली पकड़ने गए थे। थोड़ी देर बाद, उन्हें एक पैकेट मिला जिसे खोलने पर उसमें बंदूक के कारतूस मिले।
Cartridge found in Chhattisgarh
पुलिस टीम जांच के लिए पहुंची
कारतूस को देखकर बच्चे डर गए और इसकी जानकारी उन्होंने आस-पास के लोगों के दी। लोगों ने 112 डायल कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी शुरू कर दी।
ये कारतूस 303 बोर, इंसास और MMK जैसी राइफल में लगती हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित कारतूसों की पहचान की जा रही हैं।

