Site icon AB News.Press

RAIPUR NEWS: MMI नारायणा अस्पताल पर आरोप, बेटा रोते हुए बोला – ‘ इनकी लापरवाही ने मेरी मां को मार डाला……

RAIPUR NEWS

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से एयर एंबुलेंस में आक्सीजन की कमी के कारण महिला की मौत का मामला सामने आया हैं। महिला 10 दिनों से रायपुर के MMI नारायणा अस्पताल में भर्ती थी। महिला की हालत नाजुक होने पर उसे हैदराबाद रेफर कर दिया । इस दौरान महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के बेटे ने एयर एंबुलेंस कंपनी रेड और अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया हैं।

महिला की हालत खराब होने पर हैदराबाद रेफर

जानकारी के मुताबिक, रायपुर के  लालपुर स्थित नारायणा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल  में एक महिला 2 सिंतबर से भर्ती थी। 10 दिनों के बाद जब महिला के हालत में सुधार नही हुआ तो डॉक्टरों ने उनको हैदराबाद रेफर कर दिया। महिला को ले जाने के लिए रेड एयर एंबुलेंस का इंतजाम किया गया हैं। रेड एयर एंबुलेंस महिला को लेकर रापपुर एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी।

 

RAIPUR NEWS

ऑक्सीजन सप्लाई खराब होने से मरीज की हालत बिगड़ी

रेड एयर एंबुलेंस के ऑक्सीजन सप्लाई नही होने के कारण, मरीज की हालत बिगड़ने लगी। मरीज के साथ वाले ने ऑक्सीजन मास्क लगाने का रिक्वेस्ट की, लेकिन ऑक्सीजन सही समय पर नही मिल पाया। इस दौरान पायलट ने हैदराबाद में लैंड करने वाले एयरएंबुलेंस को वापस रायपुर के अस्पताल में ही उतार दिया और इस दौरान मरीज की मृत्यु हो गई। इसके बाद अस्पलात में बवाल मच गया।

ऑक्सीजन नही मिलने का कारण महिला की मौत

महिला की मौत के बाद उनके परिजनों ने रेड एयर एंबुलेंस और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया हैं। मृतक महिला के बेटे ओम खेमानी ने कहा कि मेरी मां भारती देवी का हालत बिगड़ने के कारण एयर एम्बुलेंस में हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। एयर एम्बुलेंस के ऑकसीजन मशीन में तकनीकी खराबी थी। इसके बाद भी एयर एम्बुलेंस ने उड़ान भरी। इसके बाद रायपुर में वापस उतारने पर जो एम्बुलेंस उन्हें लेने आई थी, उसमें कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। इस दौरान मेरी मां की मृत्यु हो गई।

RAIPUR NEWS

हॉस्पिटल और एयर एंबुलेंस के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पीड़ित ने बताया कि एयर एम्बुलेंस के लिए छह लाख 11 हजार रुपये दिया  गया था, लेकिन इनकी लापरवाही की वजह से जान चली गई। फिलहाल इस मामले में टिकरापारा पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की बात की है। वही परिजनों ने हॉस्पिटल और एयर एंबुलेंस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version