Site icon AB News.Press

Argon transplant facility in Raipur: छत्तीसगढ़ में अब होगा किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा, 6 जिलों को बनाया जाएगा अत्याधुनिक मॉडल अस्पताल

Argon transplant facility in Raipur

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित डीकेएस अस्पताल में जल्द ही किडनी और लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होने वाली हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने उपकरणों के खरीद के लिए 6 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दे दी हैं। वहीं  राज्य के 6 जिलों में अत्याधुनिक मॉडल अस्पताल बनाए  जाएंगे, जहां सुपर स्पेशियलिटी सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी।

सरकारी अस्पतलों में मिलेगी ग्लोबल फैसिलिटी
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में अब स्वास्थ्य सेवाओं में ग्लोबल फैसिलिटी की सुविधा मिलने वाली हैं। प्रदेश के अस्पतालों में बायपास सर्जरी और अंग प्रत्यारोपण जैसी सुविधाएं जल्द ही शुरू की जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जसवाल ने बताया कि रायपुर के डीकेएस अस्पताल में लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा।

AB PM-JAY: आयुष्मान योजना से 5 लाख का मुफ्त ईलाज, अमीर गरीब सबको मिलेगा फायदा..पढ़िए पूरी डिटेल

Argon transplant facility in Raipur

उपकरण के लिए 6 करोड़ की मंजूरी

शयाम बिहारी जयसवाल ने बताया कि डीकेएस अस्पताल में किडनी और लिवर ट्रांसप्लाट के लिए उपकरण मंगाए जा रहे हैं जिसके लिए 6 कोरड़ रुपए राशि पास हो गई हैँ। इसके साथ ही अस्पताल के ICU को अत्याधुनिक तरीके से तैयार किया गया हैं। उन्होंने बताया कि इन सुविधाओं से राज्य के जनता को ही नही बल्कि राज्य के बाहर रहने वाले लोगों को भी सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

CHHATTISGARH NEWS: नशे में धुत सहायक शिक्षक का वीडियो वायरल, बोला-‘ज्यादा चढ़ गई तो उतारने के लिए स्कूल आया’, DEO ने किया सस्पेंड

IVF सेंटर खोलने की भी योजना

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि अंबेडकर अस्पताल में DPR के रुके हुए काम को फिर से शुरू किया जा रहा हैं क्योंकि अस्पताल में IVF सेंटर खोलने की भी योजना बनाई जा रही है।

Argon transplant facility in Raipur

पोस्टमार्टम हाउस में अत्याधुनिक वर्चुअल मशीन

इसके साथ ही अंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस का निर्माण भी जारी है, जहां देश के अत्याधुनिक वर्चुअल मशीन लगाए जांएगे, जिससे पोस्टमार्टम के कार्यों में आसानी होगी।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही सरकारी अस्पतालों में उच्च गुणवत्ता वाली परामर्श सेवाएं, अत्याधुनिक उपकरण, और मल्टी-स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों की व्यवस्था करेगी। इसका उद्देश्य लोगों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना है।

Exit mobile version