Reshuffle in departments of C.G. IAS officers
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को बड़े पैमाने पर 11 आईएएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया गया हैं। जारी आदेश के अनुसार सूची जारी कि की गई हैं।
दरअसल, राज्य सरकार नें 11 आईएस अफसरों के प्रभार में तबादला किया हैं। इस लिस्ट में IAS ऋचा शर्मा को वन एवं जलवायु परिवर्तन के साथ उनको खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग का अपर मुख्य सचिव की जिम्मेंदारी सौंपी गई हैं। वहीं IAS अंकित आंनद को सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग के साथ-साथ अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया हैं।
IAS रजत कुमार को सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग सौंपा गया है। इसके अलावा सचिव वाणिज्य एवं उद्योग रेल परियोजनाएं विभाग का अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। देखिए पूरी लिस्ट :-
Reshuffle in departments of C.G. IAS officers
Ø IAS ऋचा शर्मा वन एवं जलवायु परिवर्तन, खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग का अपर मुख्य सचिव
Ø IAS अंकित आंनद सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल
Ø IAS रजत कुमार सचिव वाणिज्य एवं उद्योग (रेल परियोजना)
Ø IAS बसव राजू एस. सचिव, विमानन विभाग
Ø IAS राजेश सिंह राणा सीईओ, क्रेडा व राज्य कौशल विकास अभिकरण
Ø IAS सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को मिशन संचालक जल जीवन मिशन
Ø IAS जितेंद्र कुमार शुक्ला को संचालक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता
Ø IAS भीम सिंह सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य ग्रामीण विकास अभिकरण
Ø IAS प्रभात मलिक संचालक उद्योग विभाग
Ø IAS विवेक आचार्य प्रबंध संचालक पर्यटन मंडल
Ø IAS विश्वेश कुमार प्रबंध संचालक राज्य औद्योगिक विकास निगम

