Malaika Arora’s father’s death: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की मौत, 7वीं मंजिल से कुदकर किया सुसाइड

Malaika Arora’s father’s death: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की मौत, 7वीं मंजिल से कुदकर किया सुसाइड

Malaika Arora’s father’s death

मुबंई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता, अनिल अरोड़ा, का आज बुधवार को निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, अनिल अरोड़ा ने बांद्रा स्थित आयशा मैनॉर की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह दुखद घटना आज सुबह 9 बजे की है। बता दें कि, अनिल अरोड़ा मर्चेंट नेवी में काम कर चुके हैं।

मलाइका अरोड़ा के पिता ने आत्म हत्या

जानकारी के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा के पिता ने अपने घर की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरा परिवार गहरे सदमे में हैं। घटना के समय मलाइका पुणे में थीं, लेकिन जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं। फिलहाल, मलाइका अपने घर पहुंच चुकी हैं।

अनिल अरोड़ा की मौ़त

Ranveer and Deepika become parents: हॉट कपल रणवीर और दीपिका बने पैरेंट्स, घर में आई नन्ही परी, फैंस ने दी बधाई

Malaika Arora’s father’s death

अमृता अरोड़ा रोते हुए पहुंची

इस बीच मलाइका के बेटे अरहान के साथ उनकी बहन अमृता अरोड़ अपनी शकील लड़क के साथ रोते हुए पहुंची। इस मुश्किल वक्त की घड़ी में अरबाज खान, सोहेल खान, अर्पिता खान और उनके पिता सलीम खान भी पहुंचे।

अमृता अरोड़ अपनी शकील लड़क के साथ रोते हुए पहुंची

अर्जुन कपूर भी मलाइका के घर पहुंचे

इस घटना की जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस तत्काल मलाइका के घर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। इस बीच, अर्जुन कपूर को भी मलाइका के घर पर देखा गया, जहां उन्होंने मलाइका को सांत्वना देते हुए उन्हें संभाला। बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्री भी इस मुश्किल घड़ी में मलाइका और उनके परिवार के साथ खड़े नजर आए।

अर्जुन कपूर भी पहुंचे

Reshuffle in departments of C.G. IAS officers: 11 आईएएस अफसरों के विभागों में फेरबदल, IAS रजत कुमार को सचिव वाणिज्य एवं उद्योग, देखिए पूरी लिस्ट

Malaika Arora’s father’s death

अनिल अरोड़ा मर्चेंट नेवी में काम कर चुके हैं

बता दें कि, मलाइका अरोड़ा के पिता, अनिल अरोड़ा, पंजाबी परिवार से हैं और पहले मर्चेंट नेवी में काम कर चुके थे। उनकी शादी जॉयस पोलीकार्प से हुई थी, जो एक मलयाली क्रिश्चियन परिवार से थीं। शादी के कुछ समय बाद अनिल और जॉयस अलग हो गए थे, और उनके बाद मलाइका और अमृता की कस्टडी उनकी मां को मिल गई थी। हाल ही में, अनिल अरोड़ा और जॉयस एक साथ रह रहें थे।

 

Breaking News Knowledge National News and Politics क्राइम न्यूज