Site icon AB News.Press

Assembly elections 2024: 20 सीटें आती तो जेल में रहते ये लोग…अनंतनाग रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे BJP पर जमकर बरसे

Assembly elections 2024

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आयोजित रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस को 20 और सीटें मिल जातीं, तो भाजपा के नेताओं को जेल की हवा खिलाई जाती। इसके साथ ही, खड़गे ने कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस (NC) के संगठनों को मजबूत बताया।

खड़गे ने BJP पर जमकर निशाना साधा

दरअसल, मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कहां गए 400 पार वाले। BJP 240 सीट में ही सिमट कर रह गई। अगर वे 20 सीटें और जीत जाते तो जेल की हवा खानी पड़ती। खड़गे ने अपने भाषण में कहा कि BJP कितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन कांग्रेस और नेशनल कांग्रेस के गठबंधन को नही तोड़ सकती। हमने संसद में अपनी ताकत दिखाई हैं और हम उसी के साथ आगे बढ़ेगें। उन्होंने आगे कहा कि BJP बहुत भाषण देती हैं लेकिन कथनी और करनी में अंतर होता हैं।

 

Assembly elections 2024

BJP धर्म के नाम पर लोगों को अलग करना चाहती हैं

मल्लिकार्जुन खड़गे  ने कहा कि BJP जम्मू-कश्मीर के लोंगो को तोड़कर धर्म के नाम पर अलग करना चाहती हैं, लेकिन वे कभी भी कामयब नही हो पाएंगे। कांग्रेस पार्टी जम्मू-कश्मीर वाले लोंगो के साथ हैं और हमेशा उनके साथ रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, BJP पार्टी कांग्रेस और NC के गठबंधन को देखकर डर गई हैं, इसलिए बार बार अपना लिस्ट बदल रही हैं। इससे पता चलता हैं कि वे गठबंधन की एकता से कितने डरे हुए हैं।

खड़गे ने भारत जोड़ो यात्रा का किया जिक्र

मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस रैली के दौरान राहुल के भारत जोड़ो यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली इसमें मैं भी शामिल हुआ था। भारत जोड़ो बहुत ही सफल रही थी।

Exit mobile version