Site icon AB News.Press

Telangana heavy rain: तेलंगाना में बाढ़ के कारण 29 लोगों की मौत, 5,438 करोड़ रुपये का नुकसान, मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित जिलों को 3-3 करोड़ देने का किया ऐलान

Telangana heavy rain

हैदराबाद। तेलंगाना में भारी बारिश के कारण जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। एक अधिकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है और 29 जिले पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने बाढ़ प्रभावित जिलों को तात्कालिक राहत के रूप में प्रत्येक को 3-3 करोड़ रुपये की राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है, ताकि बाढ़ पीड़ितों को सहायता मिल सके।

राज्य में बारिश के कारण 29 लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, तेलंगाना में 31 अगस्त से हो रही भारी बारिश ने राज्य की स्थिति को बद से बदत्तर बना दिया हैं। बाढ़ की इस स्थिति को देखते हुए, राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने जिला कलेक्टरों को टेली कॉन्फ्रेंस के जरिए  बाढ़ से प्रभावित जिलों में हुए नुकसान की रिपोर्ट सोमवार तक सबमिट करने का निर्देश दिया है। वहीं मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सभी बाढ़ प्रभावित 29 जिलों को 3-3 करोड़ रूपए सहायता राशि देने का ऐलान किया हैं।

Chhattisgarh News: जोमैटो से पनीर टिक्का मंगाने पर भेजा चिकन,ग्राहक ने किया हंगामा, मैनेजर ने मांगी माफी…पढ़िए पूरी खबर

Telangana heavy rain

न्यूज एजेंसी के अनुसार, राज्य के मुख्य सचिव शांति कुमारी ने कहा कि बाढ़ पीड़ितो के परिजनों को सहायता राशि दी जाएगी साथ ही जिला कलेक्टरों से बाढ़ के कारण हुई 29 लोगों की गंवाने की रिपोर्ट भी तुरंत भेजने की मांग की है।

5,438 करोड़ रुपये का नुकसान

तेलंगाना ही नही आंध्रप्रदेश में भारी बारिश ने स्थिति काफी खराब हो चुकी हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना में भारी बारिश के कारण जहां राज्य को अब तक 5,438 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका हैं। वहीं, आंध्रप्रदेश में 17,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया हैं, लेकिन बाढ़ के कारण 8 लोगों की जान चली गई हैं।

Boeing Starliner returns to Earth : आखिर क्यों सुनीता और बुच के बिना स्पेसक्राफ्ट धरती पर लौटा, रेगिस्तान में हुई लैंडिंग, देखिये वीडियो

Telangana heavy rain

इस बाढ़ के कारण आंध्र-तेलंगाना सीमा के पास बने गरिकापाडु में पालेरू पुल का एक हिस्सा पानी में बह गया हैं। जिसके कारण सड़क मार्ग पर आना जाना बंद हो गया हैं और लोगों को सड़को पर ही रात गुजराना पड़ रहा हैं।

Exit mobile version