Chhattisgarh News: जोमैटो से पनीर टिक्का मंगाने पर भेजा चिकन,ग्राहक ने किया हंगामा, मैनेजर ने मांगी माफी…पढ़िए पूरी खबर

Chhattisgarh News: जोमैटो से पनीर टिक्का मंगाने पर भेजा चिकन,ग्राहक ने किया हंगामा, मैनेजर ने मांगी माफी…पढ़िए पूरी खबर

Chhattisgarh News

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जोमैटो से पनीर टिक्का मंगाने पर बेहरोज बिरयानी सेंटर ने चिकन भेजने का मामला सोमने आया हैं। घर की महिलाओं का व्रत था, इसलिए बाकी सदस्यों के लिए दाल-चावल बनाया गया और बाहर से ऑनलाइन सब्जी मंगवाई गई। जब पार्सल को टेबल पर रखकर खोला गया तो उसमें चिकन सब्जी निकली। पूरा मामला नेहरू नगर जुनवानी भिलाई का हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, 7 सिंतबर को एक ग्राहक ने तीज उपवास के कारण को जोमैटो से पनीर टिक्का ऑर्डर किया गया था, लेकिन पार्सल को खोलकर देखा तो उसमें चिकन सब्जी निकली, जिससे महिलाएं रोने-चीखने लगीं। गया तो उनका कहना है कि कंपनी के कर्मचारियों ने उनका धर्म भ्रष्ट कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग जुनवानी रोड स्थित बेहरूज किचन सेंटर पहुंचे और वहां हंगामा किया।

पनीर टिक्का के जगह भेजा चिकन

Chakradhar Samaroh : आज होगा रायगढ़ में चक्रधर समारोह का शुभारंभ, कई दिग्गज कलाकार करेंगे शिरकत, 10 दिनों तक नामी कलाकारों का रहेगा जमावड़ा

Chhattisgarh News

बेहरोज बिरयानी सेंटर के मैनेजर ने मांगी माफी

इस मामले के बाद बेहरोज बिरयानी के मैनेजर अकबर खान ने ग्राहकों से इस गलती के लिए माफी मांगी लेकिन ग्राहक हंगामा करते रहे। इसके बाद माहौल को शांत करने के लिए उन्होंने कुछ पॉलिटिशियन लोगों को शॉप में बुलाया जिसके बाद ग्राहक पर दबाव बनवाया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

मैनेजर ने मांगी माफी

Manipur News : मणिपुर के पूर्व CM मैरेंबम कोइरेंग के घर पर रॉकेट से कुकी उग्रवादियों ने दूसरा हमला किया, 1 की मौत, पांच घायल

पार्सल की पर्ची पर लगाया वेज स्टीकर

बताया जा रहा हैं कि बेहरोज बिरयानी सेंटर ने जो  पार्सल भेजा था उसमें  हरे रंग का मार्क था। हरे रंग का मार्क का  इस्तेमाल वेज खाने के लिए किया जाता है। जबकि नॉनवेज के लिए लाल रंग का मार्क इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन बिरयानी सेंटर के कर्मचारियों ने चिकन को हरे रंग के मार्क वाले पार्सर में पैक करके भेज दिया।

Chhattisgarh News

शिकायत करने वाले ग्राहक ने खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग से कहा कि वे ऐसे रेस्टोरेंट और किचन संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

Breaking News News and Politics राज्य खबर