Site icon AB News.Press

Accident in Surguja plant: छत्तीसगढ़ के मां कुदरगढ़ी एलुमिनियम प्लांट में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

Accident in Surguja plant

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सिलसिला में स्थित मां कुदरगढ़ी एलुमिनियम प्लांट में रविवार की सुबह 11 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। इस एलुमिनियम प्लांट में कोयला का हॉपर गिर जाने से करीब 8 से 9 मजदूर दब गए। वहीं 2 मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे के दौरान बड़ी मुश्किलों के बाद 3 मजदूरों को निकालकर अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

बता दें कि, मां कुदरगढ़ी एलुमिनियम प्लांट में मैनपाट से लाए गए बाक्साइट का परिशोधन कर एलुमिनियम बनाया जाता हैं।

मलबे में अभी 3-4 मजदूर दबे होने की आंशका

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलने के बाद रघुनाथपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं एलुमिनियम प्लांट में मलबे को हटाने के लिए हाइड्रा और जेसीबी मंगाई गई हैं। स्थानिय लोगों के अनुसार मलबे में अभी भी वहीं हॉपर के नीचे कई मजदूर दबे हुए हैं, जिनको निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है।। इस हादसे के बाद प्लांट में काफी हड़कंप मच गया हैं।

Telangana heavy rain: तेलंगाना में बाढ़ के कारण 29 लोगों की मौत, 5,438 करोड़ रुपये का नुकसान, मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित जिलों को 3-3 करोड़ देने का किया ऐलान

Accident in Surguja plant

वही एमपी मंडला निवासी 2 मजदूरो प्रिंस राज व मनोज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि 1 का इलाज जारी है।

अधिक वजन होने के कारण हादसा

सूत्रों के अनुसार, पहले इस प्लांट में भूसे का उपयोग ब्रायलर (बेल्ट) चलाने के लिए किया जाता था, लेकिन इस महीने से भूसे की जगह कोयले का इस्तेमाल शुरू कर दिया गया था। चूंकि हॉपर को भूसे के वजन के हिसाब से डिजाइन किया गया था, कोयले का अधिक वजन होने के कारण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एलुमिनियम प्लांट के प्रबंधन की लापरवाही साफ तौर पर नजर आ रही हैं।

Exit mobile version