Train Derailed in Madhya Pradesh :  इंदौर से जबलपुर आ रही ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो एसी कोच पटरी से उतरे, यात्रियों में मचा हड़कंप

Train Derailed in Madhya Pradesh : इंदौर से जबलपुर आ रही ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो एसी कोच पटरी से उतरे, यात्रियों में मचा हड़कंप

Train Derailed in Madhya Pradesh

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में शनिवार की सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर से जबलपुर जा रही ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से नीचे उतर गए हैं। हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पहुंच रही थी।

read more – Ganesh Chaturthi Sthapana Muhurat 2024 : आज घर-घर पधारेंगे विध्नहर्ता गणपति, जानिए किस शुभ मुहूर्त में करें बप्पा की स्थापना और पूजा विधि

सुबह लगभग 5.50 बजे हुए इस हादसे के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। फिलहाल मेंटीनेंस का काम चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय भी मौके पर पहुंचीं और हादसे की जानकारी ली।

दुर्घटना नियंत्रण ट्रेन के साथ पटरी से उतरे कोच को फिर से पटरी पर लाने का काम चल रहा है। वही शुरुआती जांच में पता चला है कि प्लेटफार्म नंबर 6 आते समय यह हादसा हुआ है। उस समय ट्रेन की स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटे थी। एक पार्सल कोच है, जबकि एक एसी कोच है जो पटरी से उतरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार ओवरनाइट लगभग 5:30 बजे प्लेटफॉर्म 6 पर आनी थी। जैसे ही इंजन को प्लेटफॉर्म 6 के पॉइंट से मोड गया, तभी इंजन के पीछे लगा एसएलआर और एसी कोच के पहिए पटरी से उतर गए। इस दौरान एसी कोच में कई यात्रियों का लगेज गिर गया। ट्रेन की स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जिस वजह से किसी को चोट नहीं आई। अधिकांश यात्री दरवाजे के पास ट्रेन से उतरने के लिए आ गए थे।

Breaking News National