Manipur News : मणिपुर के पूर्व CM मैरेंबम कोइरेंग के घर पर रॉकेट से कुकी उग्रवादियों ने दूसरा हमला किया, 1 की मौत, पांच घायल

Manipur News : मणिपुर के पूर्व CM मैरेंबम कोइरेंग के घर पर रॉकेट से कुकी उग्रवादियों ने दूसरा हमला किया, 1 की मौत, पांच घायल

Manipur News

बिष्णुपुर। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिवंगत नेता मैरेम्बम कोइरेंग के बिष्णुपुर जिले रिहाइशी इलाके में स्थित आवास पर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कुकी उग्रवादियों ने रॉकेट से हमला किया है। इस हमले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। वही पांच लोग घायल हो गए हैं। शुक्रवार को जिले में उग्रवादियों द्वारा किया गया यह दूसरा रॉकेट हमला है।

read more – Swine Flu in Chhattisgarh : न्यायधानी बना स्वाइन फ्लू का हॉट स्पॉट, अब तक 11 की मौत, जिले में फिर एक महिला की मौत

बता दें कि कांग्रेस नेता मैरेम्बम कोइरेंग राज्य के पहले मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वे 1963 से 1967, 1967 में 200 दिन और 1968 में 3 बार मणिपुर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका निधन 27 दिसंबर 1994 को हो चुका है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कुकी उग्रवादियों ने पहाड़ी से करीब 4 किलोमीटर की दूरी से मोइरांग में रॉकेट से हमला किया। हमले के दौरान जिस बुजुर्ग की जान गई, वो धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे। हमले में13 साल की लड़की समेत 5 लोग घायल हो गए है।

इससे पहले दिन में इंफाल से करीब 45 किलोमीटर दूर ट्रोंगलाओबी में एक रॉकेट दागा गया था। हमले से 2 इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। मोइरांग में पहली बार बंदूक-बम से हमला हुआ है।

कई जिलों में स्कूल बंद का आदेश

वहीं, इंफाल घाटी के पांच जिलों में हजारों लोगों ने उग्रवादियों के हमलों का विरोध करते हुए शुक्रवार को मानव श्रृंखला बनाई। मणिपुर सरकार ने हम हमलों से उत्पन्न अशांति के मद्देनजर आज यानी 7 सितंबर को स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को पहला रॉकेट हमला तड़के करबी 4:30 बजे बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलाओबी में हुए, जिसमें दो इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरा रॉकेट पूर्व सीएम मैरेम्बम कोइरेंग के आवासीय परिसर पर गिरा, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हुई है।

read more – CONGRESS HARYANA ASSEMBLY CANDIDATES : हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी की 31 उम्मीदवारों की पहली पहली सूची, देखिये किसे कहा से मिला टिकट

Breaking News National News and Politics