Kondagaon IED Recovered : कोंडागांव में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सर्चिंग के दौरान 6 प्रेशर कुकर बम बरामद

Kondagaon IED Recovered : कोंडागांव में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सर्चिंग के दौरान 6 प्रेशर कुकर बम बरामद

Kondagaon IED Recovered

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में नक्सली के खिलाफ अभियान में तेजी आई है। ऐसी के तहत नक्सली क्षेत्र बस्तर संभाग के सभी नक्स प्रभावित जिलों में जवानों ने सर्चिंग ऑपरेशन तेज कर दिया है। जहा कल 5 सितंबर को कोंडागांव में सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को बड़ी सफलता मिली है।

read more – Ujjain Rape Case : शर्मसार हुई महाकाल की नगरी, फुटपाथ पर दिनदहाड़े महिला की लूटी गयी इज्जत, मानवता की धज्जियां उड़ाते लोग बनाते रहे वीडियो, विपक्ष हुई हमलावर

जवानों ने 6 प्रेशर कुकर बम बरामद किए। जानकारी के मुताबिक 4 किलो वजनी तीन नग एवं 3 किलो वजनी तीन नग जिंदा बम बरामद किए गए हैं। जिन्हें कोंडागांव पुलिस और बम डिस्पोजल टीम द्वारा बड़ी दुर्घटना को टालते हुए सभी IED को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया है।

यह पूरी घटना नक्सल प्रभावित थाना धनोरा-माडगांव क्षेत्र की है। वही जवानों की सूझबूझ से एक बहुत बड़ी घटना टल गई है। इस पूरे मामले में कोंडागांव के एसपी अक्षय कुमार के साथ ही पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौके पर ही प्रेशर कुकर बम रूपी आईडी को विस्फोट करके नष्ट कर दिया गया है।

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर