Andhra Pradesh and Telangana news: बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए आगे आए साउथ स्टार, डिप्टी CM पवन कल्याण ने डोनेट किए 6 करोड़

Andhra Pradesh and Telangana news: बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए आगे आए साउथ स्टार, डिप्टी CM पवन कल्याण ने डोनेट किए 6 करोड़

Andhra Pradesh and Telangana news

हैदराबाद। तेलगांना और आंध्राप्रदेश  के अधितर जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के चलते जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं। इस संकट की घड़ी में साउथ सिनेमा के स्टार  मदद के लिए आगे आए हैं। आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम व मेगा स्टार पवन कल्याण ने दोनों राज्यों के राहतकोष में 6 करोड़ रूपए दान दिए। वहीं प्रभास ने 2 करोड़, चिरजींव ने 1 करोड़ जूनियर NTR  ने 1 करोड़ रूपए दान किए हैं।

डिप्टी CM पवन कल्याण ने डोनेट किए 6 करोड़
जानकारी के मुताबिक, आंध्राप्रदेश एवं तेलगांना में भारी त्रासदी के चलते डिप्टी CM पवन कल्याण ने बाढ़ पीड़ितो के लिए आगे बढ़ते हुए दोनों राज्यों के राज्य कोष में 6 करोड़ रूपए दान किए हैं। उन्होंने तेलागंना राज्य के बाढ़ पीड़ितो के लिए 2 करोड़ व आंध्राप्रदेश के 400 पंचायतो को 1-1 लाख (कुल 4 करोड़) दान किए।

Deputy CM पवन कल्याण

Paris Paralympics 2024 Day 9 : पेरिस पैरालंपिक में 25 मेडल के साथ 13वें नंबर पर आया भारत, देखिए आज का पूरा शेड्यूल

सुपरस्टार चिरंजीवी दोनों के लिए 50-50 लाख दान किए

वहीं पवन कल्याण के बड़े भाई और साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी ने पीड़ितो की मदद के लिए आग़े आए हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 -50 लाख दान करने का वादा किया हैं।

सुपरस्टार चिरंजीवी

Andhra Pradesh and Telangana news

बाहुबली प्रभास ने दिए 2 करोड़

बाहुबली प्रभास ने भी इन बाढ़ पीड़ितो के लिए सहायता राशि  के रूप में दोनों राज्यों के लोगों के लिए 1-1 करोड़ देने का ऐलान किया हैं। साथ ही प्रभास ने स्पोकपर्सन ने एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि इस मुश्किल वक्त में पीड़ितों के साथ खड़े होना चाहते हैं।

बाहुबली प्रभास

Digi Yatra in Raipur : राजधानी रायपुर एयरपोर्ट को मिली ‘डिजीयात्रा’ की सुविधा, यात्रियों का चेहरा ही होगा बोर्डिंग पास, जानिए इसके फायदे

साउथ सुपरस्टार राम चरण तेजा ने दिए 1 करोड़

वही चिरंजीवी के बेटे व साउथ सुपरस्टार राम चरण तेजा ने भी लोगों की मदद के लिए दोनो राज्यों की राहत कोष में 50-50 लाख देने का वादा किया हैं। राम चरण तेजा ने कहा- मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि लोग जल्द ही इस स्थिति से बाहर निकलें।’

राम चरण तेजा

Andhra Pradesh and Telangana news

महेश बाबू ने दान किए 1 करोड़ रुपए

महेश बाबू ने दोनों राज्यों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 लाख रुपए दान किए हैं। साथ ही दूसरों लोगों से भी मदद करने की गुजारिश की हैं।

महेश बाबू

Sikkim Road Accident : सिक्किम से बड़ा हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का ट्रक, 4 जवानों हुए शहीद

उन्होंने लिखा, ‘आइए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मदद करें और अपना सपोर्ट दें।’

स्टाइलिश आइकन स्टार अल्लू अर्जुन दिए 1 करोड़ रुपए
अल्लू अर्जुन ने कहा, ‘मैं आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में विनाशकारी बारिश के कारण हुए नुकसान और पीड़ा से दुखी हूं। हर किसी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।’ उन्होनें बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपए दान किए हैं।

अल्लू अर्जुन

Andhra Pradesh and Telangana news

जूनियर NTR- 1 करोड़ रुपए
जूनियर NTR ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ का दान किया है। उन्होंने आंध्रप्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख और तेलंगाना राहत कोष में 50 लाख रुपए डोनेट किए हैं। इस बात की जानकारी जूनियर NTR ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया।

जूनियर एनटीआर

उन्होंने लिखा, ‘दोनों राज्यों में आई बाढ़ और भारी बारिश से मैं बेहद चिंतित हूं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वो जल्द ही लोगों को इस त्रासदी से उबरने की शक्ति दें। मैंने दोनों राज्यों में राहत के लिए अपनी ओर से कुछ मदद करने की कोशिश की है।’

 

Breaking News National News and Politics राज्य खबर