Site icon AB News.Press

Teachers Day in Chhattisgarh : आज शिक्षक दिवस पर राजभवन में राज्यपाल डेका 55 शिक्षकों को करेंगे सम्मान…CM साय भी होंगे शामिल, देखिये लिस्ट

Teachers Day in Chhattisgarh

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजभवन में शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुवार को राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के 55 शिक्षकों का सम्मान राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। जिसमे 55 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान और 3 को अलग-अलग साहित्यकारों के नाम से राज्य शिक्षक स्मृति पुरस्कार दिए जाएंगे।

कार्यक्रम सुबह 11 बजे राजभवन के दरबार हाल में होगा। जिसमें राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।

इनको मिलेगा शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के तीन महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर 3 शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा जाएगा। इनमें बिलासपुर की व्याखाता डॉ. रश्मि सिंह धुर्वे को डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार, कबीरधाम के शिक्षक री राजर्षि पाण्डेय को डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार, दुर्ग की उच्च वर्ग शिक्षक डॉ. सरिता साहू को डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार दिया जाएगा।

read more – Teachers Day in Chhattisgarh : आज शिक्षक दिवस पर राजभवन में राज्यपाल डेका 55 शिक्षकों को करेंगे सम्मान…CM साय भी होंगे शामिल, देखिये लिस्ट

Exit mobile version