Site icon AB News.Press

Raipur fire news:रायपुर के बंक क्लास कैफे में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, देखिए वीडियो

Raipur fire news

रायपुर।  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के सामने गुरूवार को बंक क्लास कैफे में आग लग गई। आंशका लगाया जा रहा हैं कि आग सिलेंडर फटने से हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पूरा मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का हैं।

बता दें कि, कैफे में यह हादसा करीब दोपहर साढ़े तीन बजे के आस-पास हुई है।

सिलेंडर फटने से लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार, जी ई रोड के पास बंक क्लास कैफे नाम की 2 मंजिला  बिल्डिंग हैं। जहां बच्चें ट्यूशन पड़ने के लिए आते हैं। बताया जा रहा हैं कि इस कैफे के किचन से आग अचानक भड़क गई। यह अनुमान लगाया जा रहा हैं कि आग सिलेंडर के फटने से हुई हैं।

Chhattisgarh-Telangana Border : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर जिसमे 2 महिला नक्सली भी शामिल, दो जवान घायल

Raipur fire news

इस घटना का वीडियो वायरल

आग लगते ही  तेजी से बिल्डिंग में फैल गई। आग की लपटें देखते ही कैफे के कर्मचारी और ग्राहक अपनी जान बचाने के लिए हड़बड़ी में बाहर भागे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने सरस्वती नगर पुलिस स्टेशन को अलर्ट किया। आग इतनी भीषण थी कि 2 दमकल की गाड़ियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।फिलहाल फायर ब्रिगेड नेआग पर काबू पा लिया हैं। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही कि आखिर कैसे लगी।

 

 

 

Exit mobile version