Paris Paralympics 2024: पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा, भारत को दिलाए अब तक 24 पदक

Paris Paralympics 2024: पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों ने दिखाया जलवा, भारत को दिलाए अब तक 24 पदक

Paris Paralympics 2024

पेरिस। पैरालंपिक 2024 में  भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को अब तक कुल 24 पदक  दिलाए हैं। वहीं देश के लिए 4 सितंबर को हरविंदर सिह और धरमबीर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किए। शॉट पुटर सचिन सरजेराव और क्लब थ्रोवर प्रणव सूरमा ने सिल्वर मेडल दिलाए। इस बार भारत को पैरा-एथलीट्स से ज्यादा पदक जीतने की काफी उम्मीदें हैं।

हरविंदर ने तीरंदाजी में रचा इतिहास
पेरिस में चल रहे पैरालंपिक खेलों के 7वें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हरविंदर सिंह ने तीरंदाजी में शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वह पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। हरविंदर ने फाइनल मुकाबले में पोलैंड के लुकास सिसजेक को 6-0 से हराकर यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

हरविंदर सिंह ने तीरंदाजी

Paris Paralympics 2024

धरमबीर ने भी जमाया गोल्ड पर कब्जा
भारतीय एथलीट धरमबीर ने क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में 34.92 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हुए गोल्ड अपने नाम किया। सचिन सरजेराव ने मेन्स शॉट पुट (F46) में 16.32 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया, हालांकि वे गोल्ड से केवल 0.06 मीटर से चूक गए।

भारतीय एथलीट धरमबीर

सचिन सरजेराव मेन्स शॉट पुट (F46)

वहीं प्रणव सूरमा ने क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34.59 मीटर करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।

प्रणव सूरमा क्लब थ्रो F51

बता दें कि, पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का रिकॉडतोड़ प्रदर्शन जारी हैं। पैरालंपिक के इतिहास में ये पहला मौका हैं जब भारतीय खिलाड़ियों ने भारत को इतने पदक दिलाए हैं।

Breaking News News and Politics स्पोर्ट