Site icon AB News.Press

Chhattisgarh Congress : पीसीसी चीफ बैज के पांच घंटे तक पुलिस थाने में धरने के बाद दर्ज किया गया FIR, प्रदेश में “जंगलराज” कानून का लगाया आरोप

Chhattisgarh Congress

रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज में हुए विवाद के मामले में बुधवार देर रात तब एक नया मोड़ देखने को मिला जब एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। करीब पांच घंटे तक सरस्वती नगर थाने में धरने पर बैठे पीसीसी चीफ दीपक बैज ने एफआईआर दर्ज होने के बाद ही अपना धरना समाप्त किया।

read more – Rahul Gandhi Maharashtra Visit : राहुल गांधी का आज महाराष्ट्र दौरा, अमरावती और सोलापुर में करेंगे चुनाव-प्रचार, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे भी रहेंगे साथ

बता दें कि रविशंकर शुक्ला विश्व विद्यालय मे abvp के कार्यकर्ताओ ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार छात्र ने भाजपा और abvp की सदस्य्ता लेने से इंकार कर दिया था। वही इस बात का विरोध करने ज़ब nsui के कार्यकर्ता गए तो पुलिस ने प्रदेश की सत्तापक्ष के दबाव मे आकर nsui कार्यकर्ताओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। जबकि abvp के लोगो ने दो लोगो का सर फोडा था उनके खिलाफ कोई fir नहीं की जा रही थी।

Chhattisgarh Congress

बता दें कि PCC चीफ दीपक बैज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिस ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की, जबकि झड़प में एक छात्र का सिर फूट गया और एक की नाक टूट गई। इसको लेकर उन्होंने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पुलिस पर दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा, “प्रदेश में जंगलराज चल रहा है।” बैज ने कहा कि पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को बचाने की कोशिश कर रही है और कानून का समान रूप से पालन नहीं कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि जब तक एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। पांच घंटे के लगातार प्रदर्शन के बाद, अंततः पुलिस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, जिसके बाद धरना समाप्त किया गया।

read more – Chhattisgarh-Telangana Border : छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर जिसमे 2 महिला नक्सली भी शामिल, दो जवान घायल

Exit mobile version