Site icon AB News.Press

Hartalika Teej 2024 : सुहागिन महिलाएं इस दिन रखेगीं हरतालिका तीज व्रत, जानें पूजन विधि, शुभ मुहूर्त

Hartalika Teej 2024

रायपुर। सनातन धर्म में कई महत्वपूर्ण पर्व मनाए जाते हैं। इनमें हरतालिका तीज व्रत भी शामिल है। हिन्दू धर्म में हरतालिका तीज, कुंवारी कन्याओं और सुहागिन महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है। पंचांग के अनुसार, हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सुख-समृद्धि, वैवाहिक जीवन में मधुरता और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं और कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने की कामना से ये व्रत विधि-विधान से करती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है।

read more – NARAYANPUR CHHATTISGARH : नारायणपुर में नक्सलियों ने लगाया बैनर-पोस्टर, कोलकाता रेप-मर्डर का जताया विरोध, आरोपियों को फांसी देने की मांग

हरतालिका तीज का तिथि और शुभ मुहूर्त
इस साल हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर को रखा जाएगा। इस तिथि की शुरुआत 5 सितंबर की दोपहर में 12 बजकर 22 मिनट पर होगी और इसका समापन 6 सितंबर की सुबह 3 बजकर 1 मिनट पर होगा। उदया तिथि 6 सितंबर को होने के कारण व्रत भी इसी दिन रखा जाएगा। जबकि, पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 01 मिनट से लेकर 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

Hartalika Teej 2024

हरतालिका तीज पूजा-विधि

Hartalika Teej 2024

हरतालिक तीज 2024 पूजा सामाग्री

जो महिलाएं हरतालिक तीज का व्रत रखना चाहती हैं, वे समय से पूर्व पूजा की सामग्री का प्रबंध कर लें।

1. भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति या तस्वीर रखे।
2. लकड़ी की एक चौकी, जिस पर मूर्ति स्थापना होगी।
3. चौकी पर बिछाने के लिए पीले या लाल रंग का वस्त्र।
4. कलश, आम के पत्ते, केले के पौधे, जटावाला नारियल, फूल, माला।
5. 16 श्रृंगार की वस्तुएं, चुनरी, दान के लिए वस्त्र।
6. बेलपत्र, भांग, धतूरा, अक्षत्, हल्दी, कुमकुम, सिंदूर, धूप, दीप।
7. पान, सुपारी, जनेऊ, चंदन, दूर्वा, शहद, घी, कपूर।
8. गंगाजल, गाय का दूध, दही, नैवेद्य, गंध, मिठाई।
9. हरतालिक तीज व्रत कथा, शिव और पार्वती जी की आरती की पुस्तक।

 

Exit mobile version