PM Modi Brunei visit : पीएम मोदी का आज ब्रुनेई और सिंगापुर दौरा, तीन दिवसीय यात्रा में सेमीकंडक्टर और हाइड्रोकार्बन आयात पर होगी चर्चा

PM Modi Brunei visit : पीएम मोदी का आज ब्रुनेई और सिंगापुर दौरा, तीन दिवसीय यात्रा में सेमीकंडक्टर और हाइड्रोकार्बन आयात पर होगी चर्चा

PM Modi Brunei visit

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रुनेई और सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग और ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्किया के आमंत्रण के बाद अब पीएम मोदी ब्रुनेई के लिए रवाना हो चुके हैं, और 4 सितंबर यानि कल ब्रुनेई से सिंगापुर जाएंगे।

भारत और ब्रुनेई ने हाल ही में अपने राजनीतिक संबंधों के 40 साल पूरे किए हैं। 3 से 4 सितंबर को ब्रुनेई यात्रा के बाद पीएम मोदी 4 से 5 सितंबर को सिंगापुर दौरे पर होंगे। बता दें की किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली ब्रुनेई यात्रा होगी और पूरे 6 साल के बाद सिंगापुर की यात्रा।

read more – Bahraich Wolf Attack : एक बार फिर बहराइच में भेड़ियों का आतंक, 5 साल की मासूम हुई शिकार, भेड़ियों के हमले से 10 लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बता दें कि सिंगापुर में पीएम मोदी 04-05 सितंबर को रहेंगे और इस दौरान भारत व सिंगापुर के बीच सेमीकंडक्टर निर्माण व डिजिटल भुगतान क्षेत्र में दो अहम समझौते होने की संभावना है। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार का कहना है कि भारत व सगापुर के रिश्ते बहुत बड़े विस्तार के लिए तैयार है।

PM Modi Brunei visit

ब्रुनेई में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का मुख्य फोकस सेमीकंडक्टर क्षेत्र में विस्तार और हाइड्रोकार्बन आयात पर रहेगा। भारत पहले से ही ब्रुनेई से हाइड्रोकार्बन आयात कर रहा है और इस यात्रा के दौरान प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, स्वास्थ्य और स्पेस टेक्नोलॉजी में भी सहयोग बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्रुनेई और सिंगापुर दौरे की जानकारी X पर साझा की। पीएम मोदी ने लिखा-अगले दो दिनों मैं ब्रुनेई दारुस्सलाम और सिंगापुर के दौरे पर रहूंगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भारत के इन देशों के साथ संबंधों को और गहरा करने पर ध्यान केंद्रित होगा। भारत और ब्रुनेई दारुस्सलाम के कूटनीतिक संबंधों के 40 वर्ष पूरे हो रहे हैं। मैं सुल्तान हाजी हस्सनल बोल्किया से मुलाकात करने के लिए उत्सुक हूं।

पीएम मोदी इस यात्रा के दौरान भारत में पर्यटन और निवेश से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करेंगे। पीएम की यात्रा शुरु होने से कुछ ही समय पहले विदेश मंत्रालय ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि पीएम मोदी ब्रुनेई और सिंगापुर में सहयोग और संबंधों के सभी द्विपक्षीय पहलुओं पर चर्चा करेंगे। ब्रुनेई और भारत लंबे समय से एक दूसरे के साथ मीठे संबंध साझा कर रहे हैं। ब्रुनेई में पीएम मोदी रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, स्वास्थ्य और निवेश जैसी सभी मुद्दों पर बात करेंगे। ब्रुनेई में लगभग 14000 भारतीय प्रवासी रहते हैं। पीएम मोदी के ब्रुनेई यात्रा को लेकर सभी भारतीय प्रवासी काफी उत्सुक हैं।

read more – Paris Paralympics 2024 Day 6 : पैरालंपिक में अब तक भारत के खाते में 7 मेडल जिसमे 3 स्‍वर्ण पदक शामिल, देखिये आज का शेड्यूल

Breaking News International National News and Politics