Burj Khalifa
दुबई। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा बनाने वाली कंपनी के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने एमआर की भारतीय ईकाई की प्रोपर्टी जब्त कर ली है। दरअसल, दुबई की जानी-मानी रियल स्टेट कंपनी की भारतीय ईकाई एमार इंडिया पर ईडी ने शिंकजा कसा है।
एमआर इंडिया और एमजीएफ डेवलेपमेंट्स लिमिटेड की अचल संपत्तियों को ईडी ने जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जब्त संपत्तियों की कीमत 834.03 करोड़ रुपये हैं। एआर इंडिया और एमजीएफ डेवलपमेंट्स पर ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम- 2002 के तहत कार्रवाई की है। इसकी जानकारी ईडी ने खुद एक्स पर दी साझा की है।
Burj Khalifa
बता दें, रियल स्टेट कंपनी एमार रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी और कमर्शियल प्रॉपर्टीज के साथ ही मॉल और लग्जरी होटल जैसी प्रॉपर्टीज की भी ठेकेदारी करती है। इसमें होटल और मॉल को आलीशान रूप में तैयार किया जाता है। एमार प्रॉपर्टीज की स्थापना साल 1997 में मोहम्मद अलब्बार ने की थी।
स्थापना के वक्त कंपनी का 100 प्रतिशत स्वामित्व दुबई सरकार के पास था। वहीं, संस्थापक शेयरधारकों के पास 24.3 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी। इस वक्त कंपनी की वैल्युएशन 48.3 अरब डॉलर है। इसी कंपनी ने 2009 में अभी तक की दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा को बनाकर पूरे विश्व में सुर्खियां बटोरी थी।
ईडी की रेड पड़ने का कारण
यह पहली बार नहीं है जब एमार इंडिया कानून प्रवर्तन की निगरानी में है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने 2 जून, 2023 को अज्ञात स्रोतों के हवाले से बताया कि दुबई की एमार प्रॉपर्टीज़ की सहायक कंपनी एम्मार इंडिया लिमिटेड के कुछ वरिष्ठ अधिकारी कथित तौर पर रियल एस्टेट धोखाधड़ी के एक मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के सामने पेश हुए थे।
अप्रैल 2009 में, एमार प्रॉपर्टीज और एमजीएफ डेवलपमेंट्स लिमिटेड के जॉइंट वेंचर ने गुरुग्राम में आवासीय कॉलोनी विकसित करने हेतु लाइसेंस प्राप्त करने के लिए 112.46 एकड़ के लिए आवेदन किया था। इस पर हरियाणा सरकार ने सहमति देते हुए 2010 में 108 एकड़ की जमीन के लिए LOI प्रदान की थी।
read more – Bilaspur news: बिलासपुर में आंगनबाड़ी टीकाकरण के बाद 8 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 2 की मौत

