Site icon AB News.Press

Bilaspur news: बिलासपुर में आंगनबाड़ी टीकाकरण के बाद 8 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 2 की मौत

Bilaspur news

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक आंगनबाड़ी केंद्र में टीका लगाने के बाद अचानक आठ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई। बाकी छह बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पूरा मामला कोटा ब्‍लॉक के ग्राम पटैता के कोरोपारा का है।

बता दें कि, शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र में नियमित टीकाकरण किया जाता है। यहा बच्चों को बीसीजी का टीका लागाया जाता हैं।

8 बच्‍चों को लगाया गया था टीका

बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरोपारा आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 8 बच्चों को बीसीजी का टीका लगाया गया। टीकाकरण के बाद परिजनों को सूचित किया गया था कि टीके के असर से बच्चों को बुखार आ सकता है। इस जानकारी के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया, लेकिन इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

RAIPUR NEWS: राजधानी के बार-होटल पर SSP की छापेमारी: देर रात तक खुले मिले, आबकारी एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Bilaspur news

स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हड़कंप

टीका लगने के लगभग आठ घंटे बाद कोरोपारा निवासी सत्यभामा और रविंद्र के बच्चे शशांत की तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ समय बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजन स्थिति को समझ नहीं पाए।घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। शनिवार देर शाम, डॉक्टरों की एक टीम प्रभावित गांव पहुंची और छह अन्य बच्चों को इलाज के लिए देर रात जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल, सभी का इलाज जारी है।

बता दें कि, शुक्रवार को ग्राम पटैता के कोरोपारा में आगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण करने के लगभग 8 घंटे बाद एक नवजात की मौत हो गई। वहीं शनिवार को भी 2 माह की बच्चे की हालत खराब हो गई। कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा हैं कि एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई हैं।

 

 

Exit mobile version