PM Modi flags Off Vande Bharat Trains : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को 3 नए वंदे भारत ट्रेनों की देंगे सौगात, जानिए रूट और समय

PM Modi flags Off Vande Bharat Trains : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को 3 नए वंदे भारत ट्रेनों की देंगे सौगात, जानिए रूट और समय

PM Modi flags Off Vande Bharat Trains

नई दिल्ली। रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। आज पीएम नरेंद्र मोदी भारत को 3 नई वंदे भारत एक्‍सप्रेस की सौगात देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 31 अगस्‍त शनिवार को तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये तीनों अत्याधुनिक ट्रेनें उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी। पीएम मोदी 31 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये तीन ट्रेनें वर्तमान में संचालित 100 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के नेटवर्क में शामिल हो जाएंगी, जो 280 से अधिक जिलों को जोड़ेंगी।

read more – PM Modi flags Off Vande Bharat Trains : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को 3 नए वंदे भारत ट्रेनों की देंगे सौगात, जानिए रूट और समय

2 सितंबर से शुरू होगी ट्रेन सेवाएं

पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन के बाद दोनों नई ट्रेनों की नियमित सेवाएं 2 सितंबर से शुरू की जाएंगी। चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल-चेन्नई एग्मोर ट्रेन (20627/20628) में 16 कोच होंगे।

मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत
  • मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन रविवार को लखनऊ से और सोमवार को मेरठ से रेगुलर सर्विस शुरू करेगी। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी।
  • इस वंदे भारत ट्रेन से दिगंबर जैन मंदिर, मनसा देवी मंदिर, सूरजकुंड मंदिर और औघड़नाथ मंदिर जैसे तीर्थ स्थलों तक तेज यात्रा की सुविधा के जरिये क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
  • ट्रेन 22490 सुबह 6:35 बजे मेरठ सिटी से रवाना होगी और दोपहर 1:45 बजे लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी, जिसमें मुरादाबाद और बरेली में स्टॉपेज होंगे। वापसी की यात्रा (ट्रेन संख्या 22489) पर, ट्रेन दोपहर 2:45 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और रात 10:00 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी।

PM Modi flags Off Vande Bharat Trains

चेन्‍नई सेंट्रल टू नागरकोइल वंदे भारत ट्रेन
  • नागरकोइल जाने वाली ट्रेन को शुरू में चेन्‍नई सेंट्रल से हरी झंडी दिखाई जाएगी, लेकिन यह रेगुलरली चेन्‍नई एग्मोर से चलेगी। बुधवार को छोड़कर यह ट्रेन रोजाना चलेगी।
  • यह वंदे भारत ट्रेन सेवा तीर्थयात्रियों को दिव्य अरुलमिगु मीनाक्षी अम्मन मंदिर, मदुरै और कुमारी अम्मन मंदिर, कन्याकुमारी की यात्रा में सुविधा प्रदान करेगी।ट्रेन संख्या 20627 चेन्नई एग्मोर से सुबह 5 बजे रवाना होगी और दोपहर 1:50 बजे नागरकोइल पहुंचेगी। इस दौरान यह ताम्बरम, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, डिंडुगल, मदुरै, कोविलपट्टी और तिरुनेलवेली में रुकेगी।
  • वापसी की ट्रेन (संख्या 20628) नागरकोइल से दोपहर 2:20 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे चेन्‍नई पहुंचेगी।
मदुरै से बेंगलुरु कैंटोनमेंट वंदे भारत
  • मदुरै और बेंगलुरु कैंटोनमेंट के बीच वंदे भारत ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी।
  • यह वंदे भारत सेवा तमिलनाडु की बिजी टेंपल सिटी मदुरै को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से जोड़ेगी।
  • ट्रेन संख्या 20671 सुबह 5:15 बजे मदुरै से रवाना होगी और दोपहर 1 बजे बेंगलुरु कैंटोनमेंट पहुंचेगी, जो डिंडुगल, तिरुचिरापल्ली, करूर, नमक्कल, सलेम और कृष्णराजपुरम में रुकेगी।
  • वापसी में (ट्रेन संख्या 20672), यह दोपहर 1:30 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी और रात 9:45 बजे मदुरै पहुंचेगी।

PM Modi flags Off Vande Bharat Trains

नई वंदे भारत का किराया
  • मेरठ-लखनऊ

चेयरकार -1,300 रुपए
एक्जीक्यूटिव- 2,365 रुपए

  • बरेली-लखनऊ

चेयरकार -740 रुपए
एक्जीक्यूटिव-1,430 रुपए

  • बरेली-मुरादाबाद

चेयरकार-495 रुपए
एक्जीक्यूटिव-930 रुपए

  • बरेली-मेरठ

चेयरकार-945 रुपए
एक्जीक्यूटिव-1,615 रुपए

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस महीने की शुरुआत में राज्यसभा में जानकारी साझा करते हुए बताया था कि भारतीय रेलवे ने 2019-2020 से 2023-2024 तक अपने नेटवर्क पर 100 वंदे भारत ट्रेनों सहित 772 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं शुरू की हैं। वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण के लिए अब तक उपयोग की गई कुल धनराशि 1,343.72 करोड़ रुपये है।

read more – Hospital Security : अंबडेकर व डीकेएस हॉस्पिटल में तैनात होंगे 24 बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी, CCTV कैमरों से होगी निगरानी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा एलान

 

 

 

Breaking News National News and Politics