Site icon AB News.Press

GOVERNOR REMEN DEKA : राज्यपाल रमेन डेका व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज बिलासपुर दौरा

GOVERNOR REMEN DEKA

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रमेन डेका व प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय आज यानी 31 अगस्त शनिवार को बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मलित होंगे। राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी रानी डेका काकोटी भी रहेंगी। राज्यपाल सुबह 10:35 बजे पंडित सुंदर लाल शर्मा विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरेंगे पहुंचेंगे।

सुबह 10:40 बजे अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षरोपण करेंगे। उसके बाद सुबह 11 बजे आयोजित दीक्षा समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 12 बजे न्यू सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 1:30 बजे मंथन सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लॉकर समीक्षा करेंगे।

GOVERNOR REMEN DEKA

जिसके बाद रमेन डेका दोपहर तीन बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के हेलीपैड से रतनपुर के लिए रवाना होंगे। जहां वे महामाया देवी के दर्शन करेंगे। देवी दर्शन के पश्चात रमेन शाम 4:05 बजे हेलीपैड से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

तो वही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 10:20 बजे हेलीपैड पर उतरेंगे। सुबह 10:30 बजे पंचम दीक्षांत समारोह में भाग लेने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। दोपहर 12:30 बजे न्यू सर्किट हाउस जाएंगे। वहीं दोपहर 1:55 बजे होटल सेंट्रल पाइंट इंटरनेशनल होटल बोदरी पहुंचेंगे, जहां जिला उदयोग संघ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

read more – PM Modi flags Off Vande Bharat Trains : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को 3 नए वंदे भारत ट्रेनों की देंगे सौगात, जानिए रूट और समय

Exit mobile version