GANG RAPE NEAR BUS DEPOT IN RAIPUR : राजधानी के बस स्टैंड में असमाजिकतत्वों के दरिंदगी का शिकार बनी एक अधेड़ महिला, कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया गैंगरेप

GANG RAPE NEAR BUS DEPOT IN RAIPUR : राजधानी के बस स्टैंड में असमाजिकतत्वों के दरिंदगी का शिकार बनी एक अधेड़ महिला, कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया गैंगरेप

GANG RAPE NEAR BUS DEPOT IN RAIPUR

रायपुर। देश में रेप और छेड़छाड़ के कानून बनाए गए हैं। इसके बावजूद ऐसी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। लगातार भूखे भेड़िये युवती, महिलाओं और मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। जिसे देख कर अब ऐसा लग रहा है की लोगो के मन से कानून का डर खत्म होता जा रहा है। जिसके कारण आज महिलाये कही भी सुरक्षित नहीं है। जहा एक और अभी कोलकाता की महिला डॉक्टर का मामला देश भर में गरमाया हुआ है, जिसमे लोग पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

READ MORE – 100 E buses in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की सड़कों पर भी अब दौड़ेंगी 100 ई-बस, 10 सितंबर को खोला जायेगा टेंडर

ऐसा ही दूसरा मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां कुछ आरोपियों ने एक 50 साल की अधेड़ महिला को अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है तो वही दूसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है जिसकी तलाशी की जा रही है।

GANG RAPE NEAR BUS DEPOT IN RAIPUR

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के भाटागांव स्थित बस स्टैंड पर खड़ी बस में एक 50 साल की महिला के साथ गैंगरेप हुआ है। जहां दो आरोपियों ने एक 45 साल की महिला को हवस का शिकार बनाया है। पहले बस ड्राइवर ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जब महिला बेसुध हो गई तो शुक्रवार रात करीब 8 बजे उसके साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपी सोनी लाल झरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। वही पीड़ित महिला महासमुंद जिले की रहने वाली है। जो पारिवारिक विवाद की वजह से घर छोड़कर निकल गई थी। बीते तीन दिनों से वह बस स्टैंड के पास ही रह रही थी। तभी से महिला पर आरोपियों की बुरी नजर थी। वही टिकरापारा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

READ MORE – Kangana Ranaut’s Emergency Movie Banned: कंगना रनौत की फिल्म Emergency में लगा बैन,कंगना बोली- जान से मारने की धमकी मिल रही

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर