CG IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में 6 IAS अधिकारियों के प्रभार में किया गया फेरबदल, हिमशिखर गुप्ता को गृह जेल और निहारिका को बनाया महानिदेशक, देखे लिस्ट

CG IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में 6 IAS अधिकारियों के प्रभार में किया गया फेरबदल, हिमशिखर गुप्ता को गृह जेल और निहारिका को बनाया महानिदेशक, देखे लिस्ट

CG IAS Transfer

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के आते ही लगातार प्रशासनिक विभाग में फेरबदल किया जा रहा है। सरकार ने 6 IAS अफसरों के विभागों में बदलाव किया है। आदेश के मुताबिक 2007 बैच के हिमशिखर गुप्ता को गृह एवं जेल विभाग का सचिव बनाया गया है। वे पहले ही खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव का दायित्व संभाल रहे हैं। तो वही निहारिका बारिक को महानिदेशक ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान का एडिशनल चार्ज सौंपा गया है।

इसी तरह चंदन कुमार को वर्तमान पद के साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन का नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि राजेंद्र कटारा को वर्तमान प्रभार के साथ पाठ्य पुस्तक निगम का प्रबंध संचालक का प्रभार दिया गया है। तो वहीं कुलदीप शर्मा को खाद्य एवं औषधि प्रशासन से हटाकर सहकारी संस्थाएं का रजिस्ट्रार बनाया गया है।

जारी आदेश:-

READ MORE – Paris Paralympics 2024 : पेरिस पैरालंपिक में खिलाड़ियों का धुंआधार प्रदर्शन, भारत के खाते में एक ही दिन में 4 मेडल, देखिये आज का शेड्यूल

Breaking News News and Politics राज्य खबर