Site icon AB News.Press

100 E buses in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की सड़कों पर भी अब दौड़ेंगी 100 ई-बस, 10 सितंबर को खोला जायेगा टेंडर

100 E buses in Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को स्मार्ट सिटी के तहत जल्द ही 100 ई बस की सौगात मिलने वाली है। यह सौगात मार्च और अप्रैल में राजधानी वासियों को मिल सकती है। इसकी जानकारी रायपुर नगर निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा ने दी।

READ MORE – CG IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में 6 IAS अधिकारियों के प्रभार में किया गया फेरबदल, हिमशिखर गुप्ता को गृह जेल और निहारिका को बनाया महानिदेशक, देखे लिस्ट

नगर निगम आयुक्त मिश्रा ने बताया कि “100 ई बसों के लिए भारत सरकार से स्वीकृति मिल गई है। वही भारत सरकार की तरफ से इसका टेंडर भी जारी कर दिया गया है। जो की 10 सितंबर को खोला जाएगा।

100 E buses in Chhattisgarh

इसके लिए डिपो निर्माण और इलेक्ट्रिक लाइन भी लगाई जा रही है। डिपो निर्माण कार्य आमानाका में किया जा रहा है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन भी बिछाए जाएंगे। ये सारी प्रक्रिया मार्च से लेकर अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी।

आप को बता दे कि केंद्र सरकार ने पीएम बस सेवा शुरू की है। जिसके तहत सभी शहरों में पब्लिक का ट्रांसपोर्ट के ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों के लिए कुल 240 की बस की स्वीकृति दी है।

इस योजना के तहत राज्यों के शहरों की जनसंख्या के आधार पर ई बस की संख्या निर्धारित की गई है। जिसमे रायपुर को 100 बस, दुर्ग भिलाई के लिए 50, बिलासपुर के लिए 50, कोरबा के लिए 40 बसों की मंजूरी दी गई है।

READ MORE – CG NEWS : उच्च शिक्षा विभाग अतिथि व्याख्याता भर्ती में मूलनिवासी प्राथमिकता के स्थान पर आउटसोर्सिंग को बढ़ावा, पॉलिसी की उड़ाई जा रही धज्जियां दबाया जा रहा योग्य छत्तीसगढ़िया प्रतिभा

Exit mobile version