Site icon AB News.Press

Kolkata Doctor Rape-Murder Case : कोलकाता रेप-मर्डर केस में हुआ नया खुलासा, तीन ऑडियो क्लिप हुए वायरल, आखिर बार-बार क्यों बदले गए बयान?

Kolkata Doctor Rape-Murder Case

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर एक एक नया खुलासा हुआ है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक वारदात की अगली सुबह हाॅस्पिटल से मृतका के पिता को तीन काॅल किए गए थे।जिसमे महिला डॉक्टर के पेरेंट्स को बताया गया था उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है।

READ MORE – CHHATTISGARH NEWS: छत्तीसगढ़ सरकार का ऐलान; आयुष्मानकार्ड में 10 लाख तक मुफ्त ईलाज

9 अगस्त की सुबह ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिलने के बाद अस्पताल की असिस्टेंट सुपरिनटैंडैंट ने उनके पेरेंट्स को आधे घंटे के अंदर तीन कॉल किए थे। पहला कॉल सुबह 10:53 बजे किया गया। इन कॉल्स में मृतक महिला डॉक्टर के पेरेंट्स को जल्द से जल्द अस्पताल आने के लिए कहा गया था। तीनों फोन कॉल के ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक महिला डाॅक्टर की हत्या के बाद उसके माता-पिता को पहली सूचना एक महिला से मिली थी, जिसमें उसने खुद को अस्पताल की महिला अधीक्षक बताया था।

Kolkata Doctor Rape-Murder Case

पहला कॉल
वायरल ऑडियो क्लिप के मुताबिक पहली फोन पर हुई बातचीत में महिला अधीक्षक सुचरिता ने पीड़िता के पिता से कहा आपकी बेटी बहुत बीमार है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्या आप जल्दी आ सकते हैं? जब पिता ने पूछा कि क्या हुआ है, तो महिला ने कहा, वह बीमार है। डॉक्टर ही बता सकते हैं कि उसे क्या हुआ है। हमें आपका नंबर मिला है और इसीलिए हम आपको सूचित करने के लिए फोन कर रहे हैं।

दूसरा कॉल
इस क्लिप में वही महिला कहती है, “मैं असिस्टेंट सुपर बोल रही हूं, मैं डॉक्टर नहीं हूं।” आपकी बेटी को इमरजेंसी में भर्ती किया गया है और उसकी हालत बेहद गंभीर है। जब महिला डॉक्टर के के पिता ने और जानकारी मांगी, तो महिला ने कहा कि डॉक्टर ही इस बारे में बता सकते हैं। इस कॉल में भी महिला ने अपनी पहचान असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट के रूप में की।

Kolkata Doctor Rape-Murder Case

तीसरा कॉल
तीसरे कॉल में, महिला कर्मचारी ने पीड़िता के पिता को बताया कि शायद उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है और वह शायद मर चुकी है। इस तीसरे कॉल में महिला ने यह भी बताया कि पुलिस मौके पर है और उन्हें तुरंत अस्पताल आने के लिए कहा। इस तीसरे कॉल के बाद पीड़िता के माता-पिता तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हुए। वही माता-पिता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी उन्हें उनकी बेटी की हत्या होने की बात नहीं बताई गई।

पीड़िता के माता-पिता का आरोप है कि पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने उनसे सारी जानकारी छिपाई। बाद में, कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश पर CBI ने इस मामले की जांच शुरू की। कोलकाता रेप मर्डर केस में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष भी शक के घेरे में है।

वही CBI इस मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय समेत सात लोगों से पूछताछ कर चुकी है। फोरेंसिक जांच और डीएनए टेस्टिंग के लिए सीबीआई ने दिल्ली AIIMS के एक्सपर्ट्स से मदद मांगी है। मामले में संजय रॉय को छोड़कर अब तक किसी दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

Exit mobile version