Jitesh Antapurkar Resigns
मुंबई। महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक जितेश अंतारपुरकर ने अपनी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। तो वही अब उनके जल्द ही बीजेपी में शामिल होने की संभावना लगाई जा रही है।
बता दे कि शुक्रवार 30 अगस्त, 2024 को देगलूर से पार्टी विधायक जितेश अंतापूरकर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सीनियर नेता अशोक चव्हाण के करीबी माने जाते हैं। वही अशोक चव्हाण खुद कभी कांग्रेस में हुआ करते थे। इसी साल फरवरी में पार्टी से राहें अलग कर बीजेपी में शामिल हो गए।

कुछ दिन पहले यह भी खबर थी कि जितेश अंतारपुरकर और हीरामन खोसकर ने सह्याद्री गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। हालांकि जब जितेश अंतारपुरकर से कांग्रेस छोड़ने को लेकर सवाल किया गया था, तब उन्होंने इस बात से इनकार किया था।
जितेश अंतारपुरकर कहा था कि मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में किसानों का समस्याओं पर चर्चा करने के लिए सीएम शिंदे से मुलाकात की थी। हालांकि अब उनके कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने की जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि वह आज दोपहर में बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

