Site icon AB News.Press

CHHATTISGARH NEWS: छत्तीसगढ़ सरकार का ऐलान; आयुष्मानकार्ड में 10 लाख तक मुफ्त ईलाज

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए आयुष्मान स्वास्थ्य योजना तहत एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। राज्य सरकार जल्द ही शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत इलाज की सीमा को दोगुना करने पर विचार कर रही है। स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में तैयारी में जुट गया है और स्वास्थ्य मंत्री ने आयुष्मान नोडल एजेंसी से प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।

दरअसल, इस योजना के तहत गरीब परिवारों को सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिलता है। अब इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जा सकता है। वहीं, मिडिल क्लास परिवारों को फिलहाल 50 हजार रुपये तक की चिकित्सा सुविधा दी जा रही है, जिसे बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया जा सकता है।

सभी वर्ग के परिवारों को मिलागी सुविधा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छत्तीसगढ़ में लगभग 56 लाख से अधिक गरीब परिवार हैं, जबकि सामान्य परिवारों की संख्या लगभग 8.82 लाख मिडिल क्लास परिवारों की है। अधिकतर गरीब और मिडिल क्लास फैमिली अस्पातालों का खर्चा नही उठा पाती हैं। इसके लिए सरकार योजना लेकर आ रही रही हैं।

JANJGIR CHAMPA NEWS : शिवरीनारायण थाने में फिल्मी गानों की धुन की पर ठुमके लगाते पुलिसकर्मीयों का वीडियो हुआ वायरल

CHHATTISGARH NEWS

25 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान
ऐसी बीमारिया जिनके इलाज का खर्च 5 लाख रुपये से अधिक आता हैं। इसमें मरीज मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का भी उपयोग कर सकती हैं। इस योजना के तहत फिलहाल 25 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जा रही है, और आवश्यकता पड़ने पर इसकी सीमा को बढ़ाया जा सकता है।

अस्पतालों में इलाज मुफ्त प्रदान
आयुष्मान योजना के तहत यदि अपना इलाज मुफ्त में करवा चाहते हैं तो राज्य में 1211 से अधिक अस्पताल पंजीकृत हैं, जिनमें 835 सरकारी और 376 से अधिक निजी अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों में इलाज मुफ्त प्रदान किया जाता है।

CHHATTISGARH NEWS

बता दें कि भाजपा ने 2023 के चुनावी घोषणापत्र में आयुष्मान भारत स्कीम में गरीब परिवारों के लिए इलाज की लिमिट को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक करने का वादा भी किया था। इसी के साथ मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए भी लिमिट दोगुनी की जाने की बात कही थी।

Exit mobile version