Site icon AB News.Press

Bharat Dojo Yatra : राहुल गांधी शुरू करेंगे ‘भारत डोजो यात्रा’, नेशनल स्पोर्ट्स डे पर मार्शल आर्ट का वीडियो शेयर कर नई यात्रा का किया ऐलान

Bharat Dojo Yatra

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार 29 अगस्त को मार्शल आर्ट्स का एक वीडियो को शेयर किया। उन्होंने बताया कि ये सेशन इस साल की शुरुआत में उनके ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान आयोजित किए गए। अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर उन्होंने कहा कि जल्द ही ‘भारत डोजो यात्रा’ (Bharat Dojo Yatra) शुरू होने वाली है। डोजो का मतलब मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षण हॉल या स्कूल से होता है। वीडियो में आप देख सकते है कि वह कैसे एक कैंप में बच्चों को मार्शल आर्ट्स सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शेयर किया है।

भारत डोजो यात्रा का ऐलान
भारत डोजो यात्रा का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान, जब हमने हजारों किलोमीटर की यात्रा की, तो हमारे शिविर स्थल पर हर शाम जिउ-जित्सु का अभ्यास करना हमारी दैनिक दिनचर्या थी। राहुल ने बताया कि ये चीज फिट रहने के एक सरल तरीके के रूप में शुरू हुई था लेकिन ये एक कम्यूनिटी एक्टिविटी में बदल गई।

Bharat Dojo Yatra

राहुल ने बताया कि जहां वे रुके हुए थे वहां संबंधित शहरों के साथी यात्रियों और युवा मार्शल आर्ट छात्रों को एक साथ लाया गया। 8 मिनट के वीडियो में राहुल गांधी को बच्चों को कई टेक्निक सिखाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह एक ब्लैक बेल्ट एइकिडो और एक ब्लू बेल्ट जिउ-जित्सु में हैं।

DOJO का मतलब
डोजो एक तरह के मार्शल आर्ट सिखाने की जगह है। यह ऐसी जगह होती है, जहां लोग जूडो-कराटे या किसी दूसरे मार्शल आर्ट की प्रैक्टिस कर सकते हैं। जापानी भाषा में इसे ‘जाने का रास्ता’ कहते हैं। सबसे शुरुआती डोजो बौद्ध मंदिरों के अंदर बने होते थे। जहां गहन प्रशिक्षण होता था। इसमें केंडो की मार्शल आर्ट के साथ-साथ मेडिटशन भी शामिल था।

बता दे कि राहुल गांधी दो बार भारत जोड़ो यात्रा कर चुके हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 14 जनवरी 2024 को मणिपुर के थोउबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी। यह 20 मार्च 2024 को मुंबई में खत्म हुई थी। इससे पहले सितंबर 2022 से जनवरी 2023 तक राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। इसे सफल यात्रा माना गया था।

 

Exit mobile version